Sliderउत्तराखंड

चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद के चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, गांधी शताब्दी चिक्तियासालय, दून मेडिकल कॉलेज, सीएमआई, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, कनिष्क हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए डेंगू से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कोरोनेशन चिकित्सालय एवं गांधी शताब्दी के निरीक्षण के दौरान बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गांधी शताब्दी चिकित्सालय में डेंगू के बेड खाली थे, जिस पर जिलाधिकारी ने डेंगू से पीड़ित व्यक्तियों को गांधी शताब्दी भेजने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालयों में डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते हुए डेंगू पीड़ितों का हाल-चाल जाना तथा उनके तीमारदारों से भी चिकित्सालय में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है के संबंध में भी जानकारी ली। प्रमुख चिकित...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले आईटीबीपी निदेशक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आई.टी.बी.पी. के महानिदेशक श्री अनीश दयाल सिंह ने भेंट की। उन्होंने राज्य में अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों के आश्रितों को भी राज्य सरकार की सेवाओं में नौकरी देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का अभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी में उत्तराखण्ड से काफी संख्या में जवान है। उन्होंने कहा कि राज्य के वाइब्रेंट विलेज के लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने में आई.टी.बी.पी द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों के लोगों की आर्थिकी बढ़े और उनके उत्पादों को अच्छी मार्केटिंग मिल सके, आईटीबीपी उन उत्पादों को खरीदेगी। महानिदेशक आईटीबीपी ने कहा कि इसके लिए आईटीबीपी को राज्य की सहकारी समितियों के माध्यम से सहयोग मिल जाए तो उत्पादों को खरीदने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों के लिए आईटीबीपी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य ...

Continue Reading
Slider

राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए विभागों द्वारा क्रियान्वयन सुनियोजित तरीके से हो

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेश के लिए विभागों द्वारा जिन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है उनकी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्दश दिये कि राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ाने के लिए विभागों में बनी पॉलिसी को और बेहतर बनाने के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उनको शामिल करते हुए जो भी संशोधन की आवश्यकता है, इसके लिए प्रस्ताव लाये जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय सचिव इस पर विशेष ध्यान दें कि इन्वेस्टर्स समिट शुरू होने तक विभिन्न परियोजनाओं के तहत काफी अच्छी ग्राउंडिग हो जाए। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। सभी विभागीय सचिव इसके लिए नियमित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभागों के लैंड बैंक की ...

Continue Reading
Slider

12 सितम्बर से 29 सितम्बर तक सभी विकास खंडों में लगेंगे कैंप

12 सितम्बर से 29 सितम्बर तक समस्त विकासखंड़ों में बैंक शाखावार कैम्पों का अयोजन किया जायेगा। कैम्पों के माध्यम से आम जनमानस को संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभ दिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विकासखंड अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। सूचना/पौड़ी/06 सितम्बर, 2023ः केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचे उसके लिए मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। जनपद के अंतर्गत समस्त विकासखंड़ों में बैंक शाखावार कैम्पों का आयोजन 12 सितम्बर से 29 सितम्बर, 2023 तक किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनमानस को प्राप्त होने के साथ-साथ लक्ष्यों की पूर्ति समय पर हो सके उसके लिए बैंक शाखावार कैम्पों का आयोजन निर्धारित तिथि...

Continue Reading
Slider

अनुपूरक बजट सदन में पेश

देहरादून 06 सितंबर 2023 । वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 2023-24 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के योग्य नेतृत्व में विश्व विरादरी में भारत का सम्मान बढ़ा है। चन्द्रयान सफल अभियान अभियान से हम शीर्ष देशों के पंक्ति में खड़े हो गए है। जी-20 के अध्यक्ष के नाते हमारे देश ने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याण को समर्पित सरकार है। इसलिए मुख्य बजट में हम अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लेकर आये थे। इसमें आयुष्मान योजना, नन्दा गौरा योजना, माध्यमिक व उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति की योजना, अन्तयोदय कार्ड धारकों को वर्ष में तीन संलेडर निशुल्क रिफिल कराये जाने की योजना, सामाजिक सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न पेंशन योजना आदि का विशेष उल्लेख है। कहा कि इन जनकल्याण योजनाओं से हम समग्र विकास, समावेश...

Continue Reading