लोक सभा के आगामी सामान्य निर्वाचन हेतु राज्य के सभी जनपदों (जनपद बागेश्वर को छोड़कर) में EVMs & VVPATS की प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में दिनांक 29 अगस्त, 2023 को अपरान्ह 04:00 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ वी षणमुगम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सर्वप्रथम मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया कि राज्य के सभी जनपदों (जनपद बागेश्वर को छोड़कर) में दिनांक 01 सितम्बर, 2023 से 12 सितम्बर 2023 के मध्य EVMS & VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच First Level Checking (FLC) सम्पादित की जायेगी। इसमें सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान FLC कार्य के पर्यवेक्षण / अनुश्रवण हेतु अपने जनपद स्तरीय पदाधिकारियों / प्रतिनिधि को नियुक्त करने का कष्ट करें। अवगत कराया गया कि जनपद के प्रत्येक EVMS & VVPATS वेयरहाउस में FLC कार्य प्रारम्भ होने के दिनांक से...
Continue ReadingCategory: Slider
आउट सोर्स होगी मेडिकल कॉलेजों की सफाई व्यवस्थाः डॉ. धन सिंह रावत कहा, वार्डों में एनएमसी मानकों के अनुरूप तैनात होंगे चतुर्थ श्रेणी कार्मिक उच्च शिक्षा की भांति मेडिकल शिक्षा में भी लागू होगी ई-ग्रंथालय सुविधा देहरादून, सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध चिकित्सालयों में सफाई व्यवस्था को आउट सोर्स के माध्यम से मजबूत किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तैनाती एनएमसी मानकों के अनुसार की जायेगी। मेडिकल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिये शीघ्र ही ई-ग्रंथालय की सुविधा प्रारंभ की जायेगी। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में सभी मेड...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में तहसील डोईवाला अन्तर्गत टोंगियो ग्राम को राजस्व ग्राम बनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने विकासखण्ड खण्ड डोईवाला के टोंगिया ग्राम को राजस्व ग्राम बनाये जाने हेतु गठित उपखण्ड स्तरीय समिति को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा राजस्व विभाग की टीमों का गांव में सर्वे कर रिपोर्ट समिति के सम्मुख रखने के निर्देश दिए। तहसील डोईवाला अन्तर्गत टोंगियों गावं/ग्राम सत्तीवाला, दलीपनगर, बालक्वारी एवं चांडी को राजस्व ग्राम बनाये जाने के सम्बन्ध में उप खण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति तहसील डोईवाला की ओर से प्रस्ताव दिया गया है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं समिति क सदस्यों को समन्वय करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला समाज ...
Continue Readingपौड़ी, सचिव भाषा विभाग, उत्तराखंड शासन, विनोद प्रसाद रतूड़ी ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के दूसरे दिन विकासखंड खिर्सू के मीन्दाण गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना साथ ही गांव में संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। चौपाल में मीन्दान के ग्रामवासियों की विधुत के झुके हुए पोल को ठीक करवाने की फरियाद पर सचिव ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शीघ्र गांव व क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए झूलती विधुत तारों और खम्बो को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाना सुनिश्चित करें। जल संस्थान को लेकर ग्रामीणों की शिकायत थी कि उनके द्वारा बिलों का भुगतान करने के बावजूद उन्ही बिलो को दुबारा उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही कुछ व्यक्ति ऐसे हैं जो गांव में निवास नहीं करते हैं बावजूद इसके उनके नाम पर बिल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिस पर सचिव द्वारा ज...
Continue Readingअपुणी सरकार पोर्टल को नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड 2023 के साथ प्रदान किये गये रजत पदक एवं ट्रॉफी मुख्यमंत्री को भेंट की
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में सचिव सूचना प्रौद्योगिकी श्री शैलेश बगोली एवं निदेशक आई.टी.डी.ए. श्रीमती नीतिका खण्डेलवाल ने भेंट की। उन्होंने राज्य की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी (आई.टी.डी.ए.) को इंदौर में आयोजित 26वीं ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में अपुणी सरकार पोर्टल को नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड 2023 के साथ प्रदान किये गये रजत पदक एवं ट्रॉफी मुख्यमंत्री को भेंट की। इस अवॉर्ड के अंतर्गत ट्रॉफी एवं 5लाख का पुरुस्कार भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य का अधिकतर भू-भाग पर्वतीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने से पर्वतीय क्षेत्रों में आम नागरिकों को जन केन्द्रित सेवाओं को प्राप्त करने हेतु दूर-दराज के पर्वतीय क्षेत्रों से कस्बों/जनपदो में आना पडता था। इससे आम नागरिकों को काफी असुविधा होती थी तथा इसमें समय एवं धन का भी व्यय होता था। इसका ध्यान रखते हुए, सूचना प...
Continue Reading
