Sliderखेल

मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना से प्रदेश के 14 से 23 वर्ष के 2600 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। इस योजना से प्रत्येक जनपद से बालक एवं बालिका वर्ग में 100-100 खिलाड़ी लाभान्वित होगें। प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिमाह 02-02 हजार रूपये की छात्रवृत्ति एवं खेल संबंधी उपकरण लेने के लिए प्रतिवर्ष 10-10 हजार रूपये प्रदान किये जायेंगे। सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुछ खिलाड़ियों को दो-दो हजार रूपये का चेक प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत खिलाड़ियों को चेक भी प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान पैरालंपिक खिलाड़ियों एवं नेशनल पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ता अपर पुलिस महानिदेशक श्री अमित सिन्हा को भी सम...

Continue Reading
Slider

ब्रेकिगः अतिक्रमण हटाने को लेकर शासन ने जारी किए सख्त निर्देश

ब्रेकिगः अतिक्रमण हटाने को लेकर शासन ने जारी किए सख्त निर्देश मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में सरकारी संपत्तियों से अतिक्रमण हटाए जाने के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए उसका चिन्हांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी भूमि के चिन्हांकन के साथ ही भूमि के रिकॉर्ड ठीक करने के लिए भी अलग से टीम लगाई जाए। उन्होंने कहा कि जिस सरकारी भूमि पर कोई अतिक्रमण नहीं है, उस भूमि को सुरक्षित रखने के लिए सीमांकन आदि का कार्य पूर्ण करा लिया जाए। जिन भूमियों पर अतिक्रमण हो चुका है, उन्हें खाली करवाया जाए, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अतिक्रमण फिर से न हो सके। भूमियों पर अतिक्रमण न हो इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मिशन मोड पर कार्य करना होगा

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन हेतु मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय हेतु गठित समन्वय समिति की बैठक ली। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि राज्य में निवेश प्रोत्साहन तथा रोजगार सृजन के उद्देश्य से ‘उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023’ माह दिसम्बर 2023 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए समस्त सम्बंधित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ मिशन मोड पर कार्य करना होगा | बैठक में सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, श्री शैलेष बगोली, श्री विनय शंकर पाण्डेय, विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए पी अंशुमान, विशेष आमंत्रित सदस्य श्री पराग गुप्ता (सेवानिवृत आईएएस ), श्रीमती सौजन्या, सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक श्री आशिष त्रिपाठी व मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सरकार जनता के द्वार के तहत सचिव द्वारा जनपद भ्रमण

सरकार जनता के द्वार की मूल भावना के तहत सचिव द्वारा किया जा रहा है जनपद भ्रमण‘‘ ’‘विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं व कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन, उसकी निगरानी, फीडबैक और सुझाव से संबंधित वार्तालाप और मोटिवेशन प्रदान करना मुख्य मकसद’‘ ’‘विभिन्न विभागों के कार्यक्रमों की प्रगति और उसके बेहतर क्रियान्वयन से संबंधित दिए गए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश’‘ ’‘जल जीवन मिशन के कार्यों का जनपद स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन करवाने के दिए निर्देश’‘ ‘’जिलाधिकारी को विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति बनाए रखने तथा दूरस्थ क्षेत्रों से आवागमन करने वाले और अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश’‘ ‘’अमृत सरोवर के अंतर्गत बनाए जा रहे तालाबों को निकट जल स्रोत के नजदीक ही बनाए जाने के दिए निर्देश’‘ ‘‘उद्यान और कृषि विभाग को भरसार ...

Continue Reading
Slider

कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। साथ ही ओलंपिक समेत आने वाली सभी एथिलेटिक्स स्पर्द्धाओं में सफलता की शुभकानाएं दी हैं। कैबिनेट मंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने बधाई संदेश में लिखा हैः- विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में देश के गोल्डन बॉय, नीरज चोपड़ा जी ने फिर से इतिहास रचा है। प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर ऐसा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने नीरज चोपड़ा जी को बधाई देता हूं। आपने दुनिया में भारत का नाम रौशन किया है और समस्त देशवासियों को गौरवान्वित किया है। भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

Continue Reading