Slider

मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, टपकेश्वर मंदिर के महंत श्री भरत गिरी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र बंधन का त्योहार है। रक्षा बंधन महिलाओं के सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी नारीशक्ति ने अपने कार्यों और आत्मविश्वास से स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। राज्य में महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की...

Continue Reading
Slider

किसानों को भूमि एवं वृक्षों के मुआवजे के रूप में कुल 11 लाख 88 हजार 70 रूपये के चेक प्रदान किये

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में व्यासी जल विद्युत परियोजना की 220 केवी लाईन निर्माण के दौरान पछवादून के विन्हर क्षेत्र, जाखन के प्रभावित कृषकों के क्षतिपूर्ति भूमि मुआवजे की धनराशि सबंधित किसानों को वितरित किये। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर 17 किसानों को भूमि एवं वृक्षों के मुआवजे के रूप में कुल 11 लाख 88 हजार 70 रूपये के चेक प्रदान किये गये। मुआवजा प्राप्त करने वाले सभी किसानों ने उन्हें समय पर मुआवजा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को अतिवृष्टि और भूस्खलन की वजह से जान-माल के नुकसान से बचने के लिए प्रशासन द्वारा शीघ्र व्यवस्था की गई और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इसके लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक पिटकुल श्री पी.सी. ध्यानी ने बताया कि 16 अगस्त ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

आयुर्वेद पर आधारित शोध पत्र एवं सेंट्रल फॉर यज्ञ रिसर्च पर आधारित पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी नड्डा के साथ रविवार को गायत्रीकुंज, हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित व्याख्यान माला ‘वसुधैव कुटुंबकम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कई पुस्तकों का विमोचन किया, जिसमें पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखी ‘समस्याएं आज की, समाधान कल के’ एवं ‘मैं क्या हूं’ का वियतनामी भाषा प्रकाशन, आयुर्वेद पर आधारित शोध पत्र एवं सेंट्रल फॉर यज्ञ रिसर्च पर आधारित पुस्तक का विमोचन शामिल रहा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी नड्डा ने देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर स्थित महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की, तत्पश्चात उन्होंने शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परम पूजनीय पंडित श्रीराम शर्मा...

Continue Reading
Slider

कार्यदायी संस्थाएं नियत समय पर पूर्ण करें निर्माण कार्य: डॉ. धन सिंह रावत

स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में की राज्य सेक्टर के कार्यों की समीक्षा कहा, विभागीय बजट को समय पर खर्च करें अधिकारी देहरादून, 26 अगस्त 2023 स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाय। निर्माण कार्यों में देरी पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। विभागीय अधिकारी निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग के साथ ही विभाग को आवंटित बजट को तय समय पर खर्च करें। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून के सभागार में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभाग के अंतर्गत राज्य सैक्टर के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली। डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये वह विभाग के अंतर...

Continue Reading