Slider

पीएम मोदी के जन्मदिन से पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे स्वास्थ्य कार्यक्रम

पीएम मोदी के जन्मदिन से पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे स्वास्थ्य कार्यक्रम: डॉ धन सिंह रावत आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने को चलेगा विशेष अभियान देहरादून, 26 अगस्त 2023 राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के 42 हजार से अधिक मरीजों ने बाहरी प्रांतों के अस्पतालों में अपना उपचार कराया जबकि बाहरी प्रदेशों के 70 हजार से अधिक मरीजों ने उत्तराखंड के विभिन्न अस्पतालों में निशुल्क उपचार कर आयुष्मान योजना का लाभ उठाया है। उन्होंने आयुष्मान योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिये सूबे में शतप्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अटल आयुष्मान योजना तथा राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने योजना के अंतर्गत सूचीबद...

Continue Reading
Sliderआंदोलन

पाठयक्रम में शामिल होगा सालम क्रांति का इतिहास

पाठयक्रम में शामिल होगा सालम क्रांति का इतिहास: डॉ. धन सिंह रावत प्रभारी मंत्री ने शहीदों की मूर्ति का अनावरण कर दी श्रद्धांजलि कहा स्मारक के विभिन्न कार्यों के लिए 25 लाख देगी राज्य सरकार देहरादून/अल्मोड़ा, 25 अगस्त 2023 जनपद प्रभारी मंत्री तथा चिकित्सा, शिक्षा , उच्च शिक्षा सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजो से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में यह दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्रीय जनता ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मुख्यमं...

Continue Reading
Slider

सीएम धामी बोले, राज्य सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार में अतिवृष्टि से हुए जल भराव के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि अभी कुछ लोगों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, उनको जल्द मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का पूरा आकलन कर क्षतिपूर्ति करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। अतिवृष्टि से फसलों को हुई क्षति का पूरा आंकलन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार को भी अतिवृ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडराजनीति

निर्माण कार्यों में लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्तः डॉ. धन सिंह रावत

निर्माण कार्यों में लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्तः डॉ. धन सिंह रावत केन्द्र पोषित योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को लगाई फटकार शर्तों के अनुरूप काम न होने पर ब्लैक लिस्ट होंगी कार्यदायी संस्था देहरादून, प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के ढुलमुल रवैये पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की। तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरे न होने पर उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैक लिस्टेड करने चेतावनी दी। डॉ. रावत ने कहा कि परियोजनाओं के लटकने से इसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है जबकि राज्य सरकार की कोशिश है वह आम लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं महैया कराये। सू...

Continue Reading
Slider

महाराज ने यूएसनगर के डीपीआरओ को निलंबित करने दिये आदेश

महाराज ने यूएसनगर के डीपीआरओ को निलंबित करने दिये आदेश देहरादून। पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने यूएसनगर के जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) रमश चंद्र त्रिपाठी को विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिये हैं। पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भ्र-ुनवजयटाचार एवं रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर के आरोपी डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गये हैं। इसलिए उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर मामले की विस्तृत जांच के आदेश हैं।

Continue Reading