शिकायतों का समय पर करें निस्तारणः जिलाधिकारी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुरानी शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिये। अलग-अलग विभागों की एल 1 में 427 व एल 2 में 102 शिकायतें दर्ज हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कई शिकायतकर्ताओं से फोन के माध्यम से वार्ता भी की। जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि छोटी शिकातयों का अपने ही स्तर से समाधान करें, जिससे ऐसी शिकायतें अनावश्क रूप से संबंधित पोर्टल पर दर्ज न हो। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जिन लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जाता उन्हें तत्काल संपर्क कर उसकी जानकारी भी दें। उन्होंने सबसे ज्यादा शिकायत वाले विभाग पेयजल निगम, जल संस्थान, पंचायतीराज,...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पी.एम. स्वनिधि परिवार के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात के 103 वें संस्करण को सुना।
Continue Readingएक कॉल पर घर पर ही मिल जाएंगी ई डिस्ट्रिक की नागरिक सेवाएं देहरादून शहर में अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएँ हुई शुरू सीएचसी के प्रदेश प्रबंधन ने सभी 100 वार्डों में तैनात की सेवाप्रदाताओं की टीम देहरादूनः सूबे की राजाधानी देहरादून के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। यहां अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएं सीएससी के डोर स्टेप डेलीवेरी कार्यक्रम के तहत एक कॉल पर घर पर ही उपलब्ध हो जाएंगी। सीएससी के राज्य प्रबंधन की सेवा प्रदाता टीम ने इन सेवाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। सीएससी जन सेवा केंद्र के प्रदेश कार्यालय प्रबंध सुप्रीत ने बताया कि प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने अपणि सरकार पोर्टल की ई डिस्ट्रिक सेवाएं के तहत डोर स्टेप डिलीवरी कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ के साथ ही सीएचसी की ओर से यह सेवा शुरू कर दी गई है। वर्तमान में पायलट रूप में ये सेवा देहरादून शह...
Continue Readingचमोली करंट हादसे पर सीएम धामी का सख्त रूख चमोली में एसटीपी प्लांट में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रवैया सख्त है। आज मीडिया को जारी बयान में उन्होंने बताया कि हादसे की मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट मिल गई है। इसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी। दोषियों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त एक्शन लिया जा रहा है। सीएम धामी के रूख से उम्मीद है कि हादसों की पुनरावृति ना हो इस दिशा में उठाए जाने वाले प्रयास प्रभावी होंगे।
Continue Readingदेहरादून में "वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड" कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में मुख्य अतिथि माननीय श्री गणेश जोशी, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार रहे । देहरादून, 29 जुलाई 2023: देहरादून, 29 जुलाई 2023: त्रिकोण सोसायटी, फिक्की फ़्लो, उत्तराखंड, फोरेस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और उत्तराखंड उद्योग विभाग द्वारा सयुंक्त रूप से उत्तराखंड की व्यवसायी और कारोबारी महिलाओं के लिए " महिलाएं बदल रही हैं उत्तराखंड (वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड) " विषय पर एक कार्यशाला का राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री गणेश जोशी, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार रहे। कार्यशाला को सबोधित करते हुए उन्होने कहा उत्तराखंड आंदोलन से लेकर उत्तराखंड बनाने तक महिलाओं की ब...
Continue Reading
