Slider

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर महारैली की तैयारियों पर चर्चा

पुरानी पेंशन बहाली के लिए देश के विभिन्न संगठनों द्वारा रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली महारैली को देखते हुए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड ने एक गूगल बैठक के माध्यम से इसकी तैयारियों एवं सफलता के लिए चर्चा की। पुरानी पेंशन बहाली के लिए अब आर-पार की लड़ाई होगी और इसे हासिल करके ही हम दम लेंगे। बैठक में उत्तराखंड राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा के केंद्र सरकार को अब सोचना होगा कि कर्मचारी किसी भी हालत में पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर सरकार का रुख स्पष्ट नहीं रहा तो उसे इसका खामियाजा कर्मचारियों के आक्रोश के रूप में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भुगतना पड़ेगा। आज कर्मचारी इस बात से आहत है के सेवानिवृत्ति पर उसे केवल 1000 या 15 सो रुपए पेंशन मिल रही है। जो कि वृद्धावस्था पेंशन से भी कम ह...

Continue Reading
Slider

मिशन दालचीनी एवं मिशन तिमूर की घोषणा

देहरादून, 29 जूलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून से मिशन दालचीनी एवं मिशन तिमूर की घोषणा के अंतर्गत सगन्ध पौधा केन्द्र (कैप), सेलाकुई द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए पहले चरण में लगभग 03 लाख पौधों को फ्लैग ऑफ किया। गौरतलब है, कि मिशन दालचीनी जिसके अन्तर्गत प्रथम चरण में जनपद- चम्पावत और नैनीताल में इसकी शुरूआत कृषि वानिकी के रूप की जायेगी। इस फसल के प्रचार- प्रसार, तकनीकी प्रशिक्षण, प्रसंस्करण एवं बाजार के लिए खतेडा (चम्पावत) “सिनामन सेटेलाईट सेन्टर " के रूप में कैप द्वारा विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सगन्ध फसलों के प्रसार को बढावा देने के लिए प्रदेश में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा पारम्परिक फसलों को जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुचायें जाने के कारण किसा...

Continue Reading
Slider

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की बैठक

शिकायतों का समय पर करें निस्तारणः जिलाधिकारी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुरानी शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिये। अलग-अलग विभागों की एल 1 में 427 व एल 2 में 102 शिकायतें दर्ज हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कई शिकायतकर्ताओं से फोन के माध्यम से वार्ता भी की। जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि छोटी शिकातयों का अपने ही स्तर से समाधान करें, जिससे ऐसी शिकायतें अनावश्क रूप से संबंधित पोर्टल पर दर्ज न हो। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जिन लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जाता उन्हें तत्काल संपर्क कर उसकी जानकारी भी दें। उन्होंने सबसे ज्यादा शिकायत वाले विभाग पेयजल निगम, जल संस्थान, पंचायत...

Continue Reading
Slider

‘‘सरकार जनता के द्वार‘‘ कार्यक्रम

सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों को उपलब्ध हो तथा उनकी समस्या का त्वरित निराकरण करने के लिए ‘‘सरकार जनता के द्वार‘‘ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन में विकास खंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत ग्राम गडोरा में सूचना अधिकारी रती लाल शाह की अध्यक्षता में पंचायत भवन में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा 30 समस्याएं दर्ज कराई गई जिनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमें 14 ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई तथा वर्तमान में हो रही भारी बारिश के कारण कई ग्रामीणों द्वारा मकानों के आंगन क्षतिग्रस्त होने एवं आंगन में दरार पड़ने से म...

Continue Reading
Slider

हमें विकल्प रहित संकल्प लेकर लगातार मेहनत: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वे चौक देहरादून में आयोजित 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के ‘सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से 94 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें गर्व का अनुभव हो रहा है, आज वे प्रदेश के उन सर्वश्रेष्ठ बच्चों से मिल रहे हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर यह दिखाया है कि शिखर पर जाने के लिए एक स्पष्ट उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। शिक्षा से जीवन की सभी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। शिक्षा में भक्ति जैसी सारगर्भिता होनी चाहिए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों से कहा कि यह ...

Continue Reading