Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ
  • मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए
  • प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
  • एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत
  • एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना
  • राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित
  • घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 27,600 रुपये का जुर्माना
  • SIR को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
Slider

हमें विकल्प रहित संकल्प लेकर लगातार मेहनत: मुख्यमंत्री

Raath Samachar
July 28, 20230

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वे चौक देहरादून में आयोजित 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के ‘सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से 94 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें गर्व का अनुभव हो रहा है, आज वे प्रदेश के उन सर्वश्रेष्ठ बच्चों से मिल रहे हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर यह दिखाया है कि शिखर पर जाने के लिए एक स्पष्ट उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। शिक्षा से जीवन की सभी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। शिक्षा में भक्ति जैसी सारगर्भिता होनी चाहिए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों से कहा कि यह जीवन की प्रारंभिक सीढ़ी है। जीवन की प्रत्येक सीढ़ी पर आपको चुनौतियां मिलेंगी, जिन पर आपको विवेक और बुद्धि के बल पर पार पाना होगा। न तो मेहनत का कोई विकल्प होता है और न ही शॉर्ट कट कभी हमें स्थायी सफलता की ओर ले जाता है। इसलिए हमें विकल्प रहित संकल्प लेकर लगातार मेहनत करनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रश्न पत्र के माध्यम से ही जीवन में हमेशा परीक्षा नहीं आती। कई बार ऐसी चुनौतियां आती हैं, जिनका समाधान अपनी पूरी मेधा लगाकर ही पाया जा सकता है। कार्य करने का अवसर जिस भी क्षेत्र में मिले उस क्षेत्र में लीडर की भूमिका में कार्य करें, उस कार्य के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ दें। चुनौतियों का धैर्यपूर्वक सामना करते हुए अपने पुरुषार्थ के बल पर मंजिल प्राप्त करना ही वास्तविक सफलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश का सामाजिक एवं आर्थिक विकास उस देश में विद्यार्थियों को मिलने वाली शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नए युग की नई चुनौतियों से निपटने के लिए नई शिक्षा नीति को हमारे सम्मुख रखा गया। नई शिक्षा नीति से जहां एक ओर स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा को नए आयाम प्राप्त होंगे वहीं इससे सभी वर्ग के लोगों को समानता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर भी मिलेंगे। स्कूली स्तर पर कौशल विकास से युवा कार्य कुशल बनेंगे। नई शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चों को रोजगार परक शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी। इससे शोध एवं अनुसंधान को भी बढ़ावा मिलेगा तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है जिसने स्कूली शिक्षा में नई शिक्षा नीति को लागू किया है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए राज्य में तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। देश की रैंकिंग में हमारे 05 विश्वविद्यालयों के नाम हैं। इस बार एनडीए एवं सीडीएस की परीक्षा में राज्य से सर्वाधिक बच्चे चयनित हुए। राज्य में पहली बार मेधावियों को सम्मान देने का कार्य मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। राज्य सरकार छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित सरकार है। सरकार द्वारा मेधावी बच्चों के लिए चार छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूलों की प्रवक्ता व एलटी शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रधानाचार्यों को नामित किया गया है। प्रदेश में अंक सुधार परीक्षा आयोजित की जा रही है।

इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी, अमर उजाला के सलाहकार सम्पादक श्री उदय सिन्हा, अमर उजाला के राज्य सम्पादक श्री संजय अभिज्ञान, कुलपति एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Previous Post

अंतर-राज्य व्यापार के विकास और बुनियादी ढांचे के विकास के संबंध में बैठक

Next Post

‘‘सरकार जनता के द्वार‘‘ कार्यक्रम

Related Articles

Slider

दिव्यांग वोटर तक पहुंचने का रूट चार्ट

Slider

रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के दायित्व में आंशिक फेरबदल

Slider

निर्वाचन व्यय लेखा पंजिका मूल का अवलोकन

Slider

उत्तराखण्ड विधानसभा के पुस्तकालय का लोकार्पण

Slider

उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित नहीं रहेंगे छात्र-छात्राएंः डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त May 29, 2026
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ May 29, 2026
  • मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए May 29, 2026
  • प्रशासन की त्वरित कार्रवाई May 29, 2026
  • एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत May 28, 2026
  • एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना May 28, 2026
  • राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित May 27, 2026
  • घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 27,600 रुपये का जुर्माना May 27, 2026
  • SIR को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण May 27, 2026
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा May 27, 2026
  • डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण May 27, 2026
  • ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक लोकार्पण May 26, 2026
  • फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी May 26, 2026
  • आयुक्त गढ़वाल मंडल की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक May 26, 2026
  • औचक निरीक्षण में अस्पतालों की पोल खुली, कई को नोटिस May 26, 2026
  • JICA को लेकर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश May 25, 2026
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया संवाद  May 25, 2026
  • समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण May 25, 2026
  • सूबे की सहकारी समितियों के चुनावों में भाजपा का दबदबा May 24, 2026
  • आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं May 24, 2026
  • सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम -खम May 24, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात May 23, 2026
  • शस्त्रागारों में फायर सेफ्टी डाटा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश May 23, 2026
  • आपातकालीन परिस्थितियों के लिए निकासी योजना रहे पहले से तैयार May 23, 2026
  • ABDM WORKSHOP: प्रत्येक कार्मिक को अनिवार्य रूप से बनानी होगी HPR May 22, 2026
  • विद्यालयों को मिली नयी सौगात, कैबिनेट मंत्री ने किए लोकार्पण व शिलान्यास May 22, 2026
  • सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान May 22, 2026
  • “डॉक्टर पूरी निष्ठा से निभाएं अपना दायित्व: सुबोध उनियाल May 22, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की May 22, 2026
  • UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 12,545 अभ्यर्थी होंगे शामिल May 22, 2026
  • आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचे कैबिनेट मंत्री May 22, 2026
  • जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली May 22, 2026
  • चंपावत: एबीडीएम की एक दिवसीय कार्यशाला May 21, 2026
  • पीएम श्री जीजीआईसी श्रीनगर में एंटी ड्रग यूनिट का गठन May 21, 2026
  • 23 मई को शिवराजपुर और 25 मई को हल्दूखाता मल्ला में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर May 21, 2026
  • अगले 24 घंटे हीट वेव का अलर्ट, बरतें विशेष सावधानी May 21, 2026
  • स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के लिए सदैव याद किये जायेंगे बी.सी. खंडूड़ी : डॉ. धन सिंह रावत May 19, 2026
  • नागरिकों की सुविधा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर May 19, 2026
  • सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला May 19, 2026
  • बिल्डर पर गुंडाएक्ट में किया जिला बदर  May 19, 2026
  • नगर निगम को, शहर के सभी छोटे-बडे नाले व ड्रेनेज साफ करने के निर्देश May 18, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों के निर्देश May 18, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं May 18, 2026
  • 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ May 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं May 18, 2026
  • बद्रीपुर: पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित May 17, 2026
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत May 16, 2026
  • पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल सुविधाओं को लेकर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश May 16, 2026
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता May 16, 2026
  • ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की May 16, 2026
  • 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता May 16, 2026
  • किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत May 15, 2026
  • 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त May 15, 2026
  • SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक May 15, 2026
  • अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान May 15, 2026
  • निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवज May 15, 2026
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र May 14, 2026
  • कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक May 14, 2026
  • रीप परियोजना से बदली तस्वीर, महिला उद्यमिता की नई मिसाल May 14, 2026
  • आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 14, 2026
  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 13, 2026
  • राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय May 13, 2026
  • सहसपुर और विकास नगर के किसानों को मिली नई पहचान May 13, 2026
  • बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य : मुख्य विकास अधिकारी May 13, 2026
  • अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे May 13, 2026
  • ‘मेरा केवाईसी ऐप’ से घर बैठे होगी सुविधा May 13, 2026
  • विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस: CDO May 12, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar