नीलकंठ मास्टर प्लान के प्रस्ताव तैयार करें अधिकारी जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नीलकंठ मंदिर का मास्टर प्लान तैयार किए जाने के संबंध में लक्ष्मणझूला कैंप कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। कहा कि नीलकंठ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा दी जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीलकंठ मंदिर में जो-जो कार्य किए जाने हैं उसका प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा की नीलकंठ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा देने हेतु हरसंभव कार्य किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नीलकंठ मंदिर के आसपास पेयजल सप्लाई, टैंक, सड़क मार्ग, पार्किंग, शौचालय, मेडिकल सेंटर, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य कार्यों को प्रस्ताव में शामिल करने को कहा। साथ ही उन...
Continue ReadingCategory: Slider
दुखदः ओडल गांव की दो बच्चियां नदी में ढूबी पौड़ी से एक दुखद खबर आई है। यहां के ओडल गांव की 26 वर्षीय सरोज और 15 वर्षीय सोनी आज तड़के ही गांव की अन्य महिलाओं के साथ दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने गईं थी, जलाभिषेक से पूर्व वह नदी की ओर गईं, नदी की तेज धारा की चपेट में आने से दोनों के पकड़े हुए हाथ छूट गए और लहरें उन्हें अपने साथ ले गईं। नदी का तेज वेग होने के कारण वह किनारे आने में असमर्थ थीं नतीजतन नयार नदी ने दोनों की जान ले ली।
Continue Readingचार दिवसीय गढ़-कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत चमोली व अल्मोड़ा जनपद में आपदा प्रबंधन की बैठक लेंगे प्रभारी मंत्री विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत देहरादून, 17 जुलाई 2023 कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत चार दिवसीय प्रदेश भ्रमण पर हैं। इस दौरान वह चमोली एवं अल्मोड़ा जनपद में आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक लेंगे। इसके अलावा वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर सहित रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा अल्मोड़ा जनपद में हरेला सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। साथ ही वह विभिन्न महाविद्यालयों के भवनों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज हरेला सप्ताह के तहत एम्स ऋषि...
Continue Readingदेहरादून दिनांक 17 जुलाई 2023, हरेला पर्व के अवसर पर जनपद में विकासखंड स्तर, ग्राम पंचायत स्तर एवं विभागों के कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में जनपद मुख्यालय स्तर पर रेंजर्सग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान एवं मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में वृद्धस्तर पर हरेला कार्यक्रम मनाया जा रहा है तथा 1 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने रोपित किए गए पौधों के संरक्षण हेतु वन विभाग,कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया । इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून ने कहां की हरेला त्यौहार देश ही नहीं विश्व को प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंन...
Continue Readingदेहरादून,सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून हर्ष यादव, ने अवगत कराया है कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा तक मानव जाति के अस्तित्व के लिए पड़ो का महत्व एवं वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण पर एक माह का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान के तहत जनपद देहरादून के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों/समस्त ग्राम-पंचायतों/उपखण्डों एवं शहरी क्षेत्रांे (विशेषतः न्यायालय परिसरों, विद्यालयांे, महाविद्यालयों, सरकारी सस्थाओं आदि) में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना है, औषधीय/फलदार वृक्ष लगाये जाने है। उक्त अभियान के तहत विद्यालय/महाविद्यालयों के छात्रों के वृक्षारोपण के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में जागरूकता रैली एवं शिविर भी आयोजित किये जाने है, नुक्कड नाटक, रेडियो कार्यक्रम/प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से भी आमजन को जागरूक ...
Continue Reading
