Slider

करनपुर में निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने को लगा शिविर

करनपुर में निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने को लगा शिविर देहरादूनः भारतीय योग संस्थान के करनपुर स्थित योग भवन में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की पहल पर निशुल्क आयुष्मान कैंप का आयोजन किया गया। यहां लाभार्थियों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम में निगम के पार्षद विनय कोहली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने निशुल्क कार्ड बनाने के लिए लगे कैंप पर एसएचए की पहल की सराहना की। साथ ही लोगों से आयुष्मान कार्ड बनाने की भी अपील की। कार्यक्रम में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक एडमिन अतुल जोशी ने कैंप में मौजूद लाथार्थियों को आयुष्मान कार्ड के महत्व के बारे में बताया। साथ ही कार्ड बनाने के बारे में जानकारियां दी। इस मौके पर शिविर में उपस्थित लोगों ने निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए। बीएफए व आईएसए की टीम ने सहयोग किया।

Continue Reading
Slider

कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 09.07.2023 के प्रातः 11:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09.07.2023 को राज्य के उत्तरकाशी, टिहरी एवं देहरादून जनपदों तथा दिनांक 11.07.2023 से दिनांक 12.07.2023 तक राज्य के चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा के साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गयी है। इसी क्रम में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर जिलाधिकारी चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर को अपने जनपदों में विशेष सावधानियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किये गए है | संबंधित जिलाधिका...

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

*मध्य स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभाग) के पदों पर चयन हेतु जनपद टिहरी में लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न।* *36.68 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए परीक्षा में उपस्थित।* **मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जांचा व्यवस्थाओं को।।** उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित मध्य स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभाग) के पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा को निष्पक्ष रूप से सम्पादित कराये जाने हेतु जनपद में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कुल 02 हजार 928 अभ्यर्थियों में से 01 हजार 74 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा पूर्वाह्न 11.00 बजे परीक्षा शुरू हुई तथा 01 बजे परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा बी.वी.एस पब्लिक स्कूल बौराड़ी नई टिहरी एवं सेन्ट एन्थॉनी पब्लिक स्कूल ढुंगीधार के परीक्षा कें...

Continue Reading
Sliderहादसा

मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत

खबर कुमाऊं मंडल से है। यहंा काशीपुर के मिस्सरवाला गांव में आज तड़के अचानक एक पक्का मकान भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, काशीपुर के कूंडा थाना क्षेत्र के गांव मिस्सरवाला निवासी नसीर अहमद का मकान रातकरीब दो बजे भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में मकान स्वामी 65 वर्षीय नसीर अहमद पुत्र वजीर शाह तथा उनकी 60 वर्षीय पत्नी मोहम्मदी की दबकर मौत हो गई। जबकि 18 वर्षीय युवती मंतशा पुत्री स्वर्गीय जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल केा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Continue Reading
Slider

पर्वतारोही आशा को पूर्व सीएम ने दिया हर मुकाम में सफलता का आशीष

आशा जैसी कर्मठ बेटियां देश को नई किरण देने का काम करती हैं: त्रिवेंद्र देहरादून: 'महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण’ को लेकर देशवासियों को जागरूक करने निकलीं राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पर्वतारोही सुश्री आशा मालवीय ने आज पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके डिफेन्स कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाक़ात की। पूर्व सीएम ने उनका मातृशक्ति की उपस्थिति में स्वागत किया। आपको बता दें की उत्तराखंड में आने से पूर्व आशा मालवीय साइकिलिंग के जरिए 23 राज्यों की लगभग 20 हजार कि. मी. यात्रा तय कर चुकी है। भेंट वार्ता के दौरान पूर्व सीएम ने इस दौरान के उनके अनुभव को जाना। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस को उनकी 25 हजार कि. मी. यात्रा दिल्ली में संपन्न होगी। आशा मालवीय का लक्ष्य और उनका सपना सकुशल संपन्न हो ऐसी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने चारों धामों से प्रार्थना करते हुए उन्हें उनकी आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं, आशीर्व...

Continue Reading