दुखदः व्यासी के निकट हादसा, तीन की मौत, 3 लापता, 5 घायल खबर ऋषिकेश के मुनी की रेती थाना क्षेत्र की है। यहां ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर मलाकुंठी के निकट एक मैक्स कार हादसे की सूचना है। बताया जा रहा है कि 3 शव बरामद किए हैं, इसके अलावा 3 यात्री अभी लापता है। वाहन में सवार 11 यात्रियों में से 5 यात्रियों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। लापता लोगों के तलाश के लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वाहन का अभी गंगा में अभी कुछ पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार आज तड़के प्रातः करीब 3 बजे पुलिस चौकी ब्यासी, थाना मुनि की रेती के मुताबिक मैक्स वाहन जो सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा था जिसमें चालक सहित 11 व्यक्ति सवार थे, अनियंत्रित होने से मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गंगा नदी की ओर खाई में गिर गया है।
Continue ReadingCategory: Slider
सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलाधिकारी हरिद्वार को वर्षा के कारण जनपद की नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए गए हैं | केन्द्रीय जल आयोग कार्यालय अधिशासी अभियन्ता हिमालयी गंगा मण्डल, हरिद्वार से प्राप्त दैनिक जल स्तर एवं पुर्वानुमान दिनांक 09.07.2023 के क्रम में बाणगंगा (रायसी) हरिद्वार में जलस्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत जनपद में निम्न सावधानियां बरतने हेतु प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण रखने, किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने, आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारियो एवं विभागीय नोडल अधिकारियो को हाई अलर्ट में रहने, सम...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कावड़ पट्टी का किया औचक निरीक्षण। मुख्यमंत्री धामी ने कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा। अस्थाई चिकित्सा शिविर का किया निरीक्षण। दूसरे राज्यों से हरिद्वार आए कावड़ियों से लिया फीडबैक। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शंकराचार्य चौक, हरिद्वार में कावड़ पट्टी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए कावड़ियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न इलाकों से आए कावड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने उनसे सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शंकराचार्य चौक स्थित अस्थाई चिकित्सा ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड आये शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत। । कावड़ यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी। शिवभक्त कावड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री धामी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ओम पुल, निकट डामकोठी, हरिद्वार स्थित गंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रदेशों से देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोकर एवं उन्हें सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने डामकोठी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ कावड़ यात्रा का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आए कावड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह मां गंग...
Continue Reading
