Slider

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत का बड़ा फैसला

, एमपैक्स के 31 हज़ार मृतक बकायेदार किसानों का ब्याज़ का 49 करोड़ माफ किया, ओटीएस स्कीम का शुभारंभ देहरादून 8 जुलाई 2023, सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि सहकारी समितियों के 31221 मृतक बकायादार किसानों के 74 करोड़ 18 लाख 28 हजार मूलधन का ब्याज 49 करोड़ 22 लाख 67 हजार रुपए माफ किया जाएगा। मूलधन के लिए ओटीएस स्कीम का शुभारंभ भी मंत्री द्वारा आज शनिवार को किया गया राज्य समेकित विकास परियोजना निदेशालय राजपुर रोड देहरादून में आज शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सहकारी समितियों के मृतक बकायेदारों के आश्रितों लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि साठ के दशक से एम पैक्स के 31221 बकायेदार किसानों के सरकार ने 49 करोड़ 22 लाख ₹67 हज़ार ब्याज के माफ कर दिए हैं। उन्होंने कहा मूल धन 74 करोड़ 18 लाख 28 हज़ार रुपए, 30 सितंबर तक मृ...

Continue Reading
Slider

परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक

पिथौरागढ़। उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्नात्तक स्तरीय (विभिन्न विभागों) के पदो पर चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन आगामी 09 जुलाई 2023 रविवार को जनपद के 19 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जा रही हैं, उक्त लिखित परीक्षा की आवश्यक तैयारियों के संबंध में एक बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त लिखित परीक्षा जनपद में निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण संपन्न हो सके इस हेतु जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग एवम सेक्टर मजिस्ट्रेटों, आब्जॉर्बर एवम केंद्र व्यवस्थापको से जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को परीक्षा अवधि के दौरान उक्त परीक्षा केंद्र में धारा 144 लगाए जानें के निर्देश दिएl इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के...

Continue Reading
Slider

मानसिक स्वास्थ्य नियमावली पर मुहर

देहरादून। केंद्र सरकार की हरी झंडी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगवाई में कैबिनेट ने मानसिक स्वास्थ्य नियमावली पर अपनी मुहर लगा दी है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभालने के बाद से मंत्री डॉ धन सिंह रावत इस पर गंभीरता से काम कर रहे थे। केन्द्र में कई बार उन्होंने इसकी पैरवी की। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने पूरी टीम के साथ इस पर गंभीरता से काम किया और केन्द्र की मुहर के बाद राज्य कैबिनेट ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी। आपको बता दें स्वास्थ्य सचिव बनने के बाद से डॉ आ राजेश कुमार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के साथ केन्द्र की योजनाओं को राज्य में तेजी से धरातल पर उतारने में कामयाबी हासिल की है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और केन्द्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ...

Continue Reading
Slider

सब्सिडी के प्राप्त प्रस्तावों के परीक्षण के मुख्य कोषाधिकारी को दिये निर्देश

औद्यौगिक क्षेत्र सिगड्डी-कोटद्वार में उद्यमियों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण में बैंकर्स और विभाग दिखाएं तत्परता’’ ‘‘औद्यौगिक प्रोत्साहन नीति 2008 तथा एमएसएमई नीति-2015 के अंतर्गत विद्युत प्रतिपूर्ति दावे ब्याज उपादान दावों तथा परिवहन उपादान प्रतिपूर्ति दावे की सब्सिडी के प्राप्त प्रस्तावों के परीक्षण के मुख्य कोषाधिकारी को दिये निर्देश’’ ‘‘मानक के अनुरूप उद्योग स्थापना के लिए दी गयी भूमि का अनुकूलतम उपयोग के साथ-साथ पर्यावरणीय मानक तथा रोजगार प्रदान करने की प्रक्रियाओं का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित किया जाय’’ उपरोक्त दिशा-निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की आयोजित बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने ग्रोथ सेंटर सिगड्डी, कोटद्वार में सड़क मरम्मत, फूटपाथ की सफाई व मरम्मत, स्ट्रीट लाइट लगाने व सही तरह से कार्यशी...

Continue Reading
Slider

‘‘घेस जिसके आगे नही है कोई देश’’

सुदूरवर्ती गांव घेस में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं। औषधीय जड़ी बूटियों एवं पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के दिए निर्देश। एक प्रसिद्ध कहावत है। ‘‘घेस जिसके आगे नही है कोई देश’’। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को जनपद के सबसे दूरस्थ एवं सीमांत गांव घेस का भ्रमण करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। जिला मुख्यालय से करीब 145 किलोमीटर दूर त्रिशूल पर्वत की तलहटी में बसे देवाल ब्लाक के सीमांत गांव घेस पहुॅचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक बाद्य यन्त्रों एवं मांगलिक गीतों के साथ जिलाधिकारी का भव्य स्वागत किया। हर्बल गांव घेस में जड़ी बूटी उत्पादन को एक व्यावसायिक माडल के रूप में करें विकसित - डीएम जिलाधिकारी ने उच्च हिमालयी क्षेत्र घेस में औषधीय जड़ी बूटियों का उत्पादन बढाने के लिए तकनीक के साथ व्यावसायिक खेती का मॉडल विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा ...

Continue Reading