Slider

आध्यात्मिकता से ओतप्रोत दिखे G _20 डेलीगेट्स

जी-20 की बैठक में पधारे मेहमानों द्वारा त्रिवेणी घाट गंगा आरती में किया गया प्रतिभाग। सुबे के मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विदेशी मेहमानों का गंगा आरती में किया गया स्वागत। कल _कल बहती व सुकून देने वाली गंगा की धारा के तट पर गंगा आरती और भजन संगीत में डूबे मेहमान। शीतलता और सुरम्य शांत वातावरण में आध्यात्मिकता से ओतप्रोत दिखे G _20 डेलीगेट्स। रात्रि भोज में विदेशी मेहमानों का भारत की मोटा अनाज और उत्तराखंड की बारहअनाजा संस्कृति से भी हुआ परिचय

Continue Reading
Slider

अच्छा प्रदर्शन करने वाले जनपदों को पुरस्कृत किया

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30 बिंदुओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव द्वारा पूर्व में सभी जिलाधिकारियों को 30 बिन्दुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने हेतु सूची भेजी गयी थी, जिनको प्राथमिकता पर कार्य करने हेतु सुझाव अथवा आने वाली समस्याओं और उनके निराकरण पर सुझाव मांगे थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन पर कार्य शुरू किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि इन 30 बिन्दुओं की मॉनिटरिंग पोर्टल आधारित होगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले जनपदों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यों के सरलीकरण पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि यह 30 बिन्दु राज्य की प्राथमिकता हैं। इनके लिए अगले एक सप्ताह में पोर्टल तैयार कर लिया जाएगा। इन कार्यों का पोर्टल आधारित अनु...

Continue Reading
Slider

रॉयल इलेवन और पैंथर्स इलेवन के बीच 8-8 ओवर का एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच

भारतीय जी-20 प्रेसीडेंसी के तहत तीसरी G-20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (IWG) की बैठक के दूसरे दिन बैठक के बाद मंगलवार को सांय पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पी.टी.सी.) नरेंद्रनगर तिहरी गढ़वाल में प्रतिनिधियों के बीच टीम वर्क और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला क्रीड़ा विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित जी-20 प्रतिनिधियों के रॉयल इलेवन और पैंथर्स इलेवन के बीच 8-8 ओवर का एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। रॉयल इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए। पैंथर इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच यूएस के ओमर को दिया गया, उन्होंने 26 रन बनाए।

Continue Reading
Slider

अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई

पौड़ी विश्व ड्रग्स दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं, युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी को एक जुट होकर स्वयं के साथ-साथ परिवार, समुदाय, मित्र सहित अन्य को नशामुक्त करायें। उन्होंने कहा कि नशा निषेध दिवस मनाने का मकसद लोगों को नशे से होने वाले साइड इफेक्ट्स के प्रति जागरूक करना है। कहा कि नशा कई बीमारियों को जन्म देता है, जिससे मानसिक व शारीरिक सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजीत रावत, सहायक भूलेख अधिकारी पूरण प्रकाश रावत, सहायक न...

Continue Reading
Slider

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

देहरादून, सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने अवगति कराया है कि मा० राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मा० उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा 09 सितम्बर 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक जनपद देहरादून के समस्त न्यायालयों एवं बाहय न्यायालयों ऋषिकेश / विकासनगर / डोईवाला / चकराता / मसूरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वादों को सुलह समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जायेगा। लोक अदालत में फोजदारी के शमनीय प्रकृति के वाद, धारा 138 एन.आई. एक्ट के बाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बंधी वाद, वैवाहिक / कुटुम्ब न्यायालयों के वाद विवाह विच्छेद को छोडकर, श्रम सम्बन्धित वाद, भूमि अर्जन के वाद, दीवानी वाद, राजस्व सम्बन्धित व...

Continue Reading