पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सरकारी विभागों की भू-परिसंपत्तियों की पंजिका बनाने, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपनी-अपनी भूमि/परिसंपत्ति का ठिक तरह से आकलन कर उसे पंजिका में दर्ज करें। परिसंपत्ति का विवरण न देने पर जिलाधिकारी ने भरसार विवि के रजिस्ट्रार को नोटिस व वेतन रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त विभागों को कहा कि परिसंपत्ति आकलन का कार्य सावधानीपूर्वक करें, जिससे किसी भी दशा में गलत विवरण दर्ज ना हो सके। कहा कि परिसंपत्ति विवरण का सप्ताह में विभागीय अधिकारी घोषण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि किन-किन जगहों में सरकारी भूमि पर कब्जे हैं उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिका...
Continue ReadingCategory: Slider
पिथौरागढ़ जिलाधिकारी रीना जोशी ने अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण की प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद के प्रत्येक तहसील क्षेत्र में 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है! इस कमेटी के अध्यक्ष संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी होगें तथा संबंधित क्षेत्र के पुलिस, राजस्व, वन, खनन एव परिवहन विभाग के अधिकारी समिति के सदस्य होगें! जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिये हैं कि जनपद में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को रोकने के लिए नियमित रूप से छापेमारी एवं प्रवर्तन की कार्रवाई अमल में लायी जाय! उन्होंने कहा है कि यदि जनपद में खनन को लेकर अवैध गतिविधियां होना पाया गया तो इसका उत्तरदायित्व संबंधित अवैध खननकर्ता के साथ ही गठित समिति का भी होगा!
Continue Readingहरिद्वार: श्री सुशील कुमार आयुक्त गढ़वाल मण्डल की अध्यक्षता में शनिवार को मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) में कांवड़ मेला-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में अन्तर्राज्यीय अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयुक्त गढ़वाल मण्डल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री अजय सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कांवड़ मेले का इतिहास, उसका बदलता स्वरूप- जिसमें पहले अधिकतर श्रद्धालु पैदल ही मां गंगा का पवित्र जल लेने पहुंचते थे, लेकिन इधर के वर्षों में यह देखने में आ रहा है कि 70 प्रतिशत उसका स्थान डाक कावड़ियों ने ले लिया है। उन्होंने कांवड़ मेले के दौरान, उसके पूर्व तथा बाद के स्नान पर्वों का उल्लेख करते हुये बताया कि प्रमुख रूप से कांवड़ मेला आगामी 04 से 15 जुलाई,2023 तक है। दिनांक 03 जुलाई को पूर्णिमा है, 06 से 10 जुलाई तक पंचक रहेंगे, 12 से 15 तक प्रमुख रूप से डाक कावड़िये चलेंगे तथा 17 जुलाई को...
Continue Readingहरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु में गंगा एवं सहायक नदियों के जलस्तर मंे वृद्धि होने के दृष्टिगत जनपद हरद्वार में संचालित समस्त आर.बी.एम. चुगान/मिट्टी खुदाई हेतु निर्गत अनुज्ञापत्र/अनुमति पर दिनांक 30.06.2023 के सूर्यास्त के पश्चात अग्रिम आदशों तक रोक लगाई जाती है। समस्त पट्टाधारक/अनुज्ञाधारक दिनांक 30.06.2023 के सूर्यास्त के पश्चात दिनांक 30.09.2023 तक खनन कार्य बंद करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि आदेश का उल्लंधन पाये जाने पर अवैध खनन माना जायेगा तथा उत्तराखण्ड उपखनिज परिहार नियमावली एवं भारतीय दंण्ड संहिता के सुसंगत प्राविधानों के अर्न्तगत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
Continue Readingहरिद्वार: श्री सुशील कुमार आयुक्त गढ़वाल मण्डल की अध्यक्षता में शनिवार को मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) में आगामी 04 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले कांवड़ मेला-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कांवड़ यात्रा का इतिहास, कांवड़ यात्रा की समयावधि, विभिन्न राज्यों से आने वाले कांवड़ियों का क्या अनुपात है, वर्ष 2002 से अब तक कितने कांवड़िये पवित्र गंगाजल लेने आये, कावंड़ यात्रा के क्या-क्या नियम रहेंगे, कांवड़ मार्गों का विवरण, वैकल्पिक मार्गों का विवरण, कांवड़ यात्रा की क्या-क्या चुनौतियां हैं, रोड़ीबेलवाला, बैरागी कैम्प सहित पार्कों में की गयी व्यवस्था, कावंड़ यात्रा के सफल संचालन के लिये नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, सरकारी तथा गैर सरकारी प्रमुख स्टेक होल्डर, कांवड़ यात्रियों की सुविधा ह...
Continue Reading
