Slider

ग्राम समिति एवं वन विभाग के साथ बैठक करने के निर्देश

रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित जिम कार्बेट संग्रहालय के फर्नीशिंग के कार्य को तत्परता से कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सहायक अभियंता जीएमवीएन के साथ बैठक आयोजित की गई तथा फर्नीशिंग कार्य के संबंध में चाही गई। सहायक अभियंता जीएमवीएन डीएस राणा ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जिम कार्बेट संग्रहालय के फर्नीशिंग कार्य हेतु 61.15 लाख की धनराशि स्वीकृति प्राप्त हुई है तथा फर्नीशिंग कार्य हेतु 6 जुलाई, 2023 तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं तथा 15 जुलाई, 2023 तक कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा जिसे कार्य पूर्ण करने में 4 माह का समय लगेगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यदायी संस्था जीएमवीएन को निर्देश दिए हैं कि आमंत्रित निविदाओं का त्वरित निराकरण कर कार्य त्वरित गति से प्रारंभ करते हुए 31 अक्टूबर, 2023 तक अनिवार्य रूप से का...

Continue Reading
Slider

उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शक्ति अवार्ड 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकप्रिय कलाकार श्रीमती हिमानी शिवपुरी, श्रीमती आरुषि निशंक, श्रीमती बसंती बिष्ट, श्रीमती संगीता ढोडियाल , डॉ गीता खन्ना, सुश्री चित्रांशी रावत, सुश्री दिलराज कौर, डॉ अलकनंदा अशोक, डॉ रंजना अशोक तथा श्रीमती विभा कपूर सहित उत्तराखंड मूल की अन्य महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शक्ति अवार्ड 2023 से सम्मानित किया | कार्यक्रम के दौरान गत 1 वर्ष की उपलब्धियो पर बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं | हमारे सभी विभाग अगले 10 वर्षों के रोडमैप पर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं | हम पर्यटन, कृषि,बागवानी, होमस्टे के क्षेत्र में नई नीतियां एवं योजनाएं लाए हैं | अगले 5 वर्षों में उत्तराखंड की जीएसडीपी दुगनी हो, इसके लिए प्रत्येक वर्ष का एक लक्ष्य न...

Continue Reading
Slider

मजिस्ट्रीयल जांच

पौड़ी नायब तहसीलदार श्रीनगर द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 15 जून, 2023 को बस वाहन संख्या- आर.जे.27पी.बी. 3699 का स्थान चमधार निकट ग्राम फरासू पट्टी चलणस्यूं तहसील श्रीनगर के अंतर्गत अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर ही पलट गया था। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित 31 व्यक्ति/यात्री सवार थे। जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान ने उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट, श्रीनगर को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट श्रीनगर को मजिस्ट्रीयल जांच 15 दिवस के अंदर पूर्ण करते हुए जांच आख्या अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Continue Reading
Slider

साफ सफाई करने लिए जागरूक किया

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद पिथौरागढ़ में दिनांक 12 जून से 18 जून तक स्वच्छता सप्ताह के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से जनपद की जनता को सूखे व गीले कूड़े का अलग-अलग निस्तारण करने और अपने आस-पास साफ सफाई करने लिए जागरूक किया गया। स्वच्छता सप्ताह के अंतिम दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी के दिशा निर्देशानुसार जनपद अंतर्गत समस्त शासकीय और अशासकीय संस्थाओं, विद्यालयों, कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता की शपथ के उपरांत वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला कार्यालय, पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी महोदय ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई।

Continue Reading
Slider

स्मार्ट टाइलेट्स

हरिद्वार: माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सिकन्द कुमार त्यागी, मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री संगीता आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने रविवार को स्वच्छता अभियान के दौरान नगर निगम हरिद्वार एवं मंशा फैसिलिटेटर्स एण्ड सर्विसेज प्रा0 लि0 के संयुक्त सहयोग से विष्णु घाट पुल के निकट एवं सीसीआर के पास टूरिस्ट गेस्ट हाउस के निकट स्थापित स्मार्ट टाइलेट्स का फीता काटकर उद्धाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मा0 जनपद न्यायाधीश श्री सिकन्द कुमार त्यागी, मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री संगीता आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने स्मार्ट टाइलेट्स का जायजा लिया, जिसमें, ए0सी0,टी0वी0, फीडिंग स्पेश, महिलाओं के लिये चेंजिंग रूम, सीसीटीवी कैमरे, शीशा, शू साफ करने की मशीन तथा छोटी-मोटी जरूरतों के लिये अन्दर ही दुकान की व...

Continue Reading