मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने मुलाक़ात की | मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय कैबिनेट मंत्री से समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई |
Continue ReadingCategory: Slider
टनकपुर में 341 लाख की लागत से बनेगा सैनिक विश्राम गृह, 135 लाख जारी सैनिक कल्याण मंत्री बोले, पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार कर रही काम देहरादून 18 जून, सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि चम्पावत जिले के टनकपुर में बनने वाले सैनिक विश्राम गृह के निर्माण के लिए रुपये 135 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में यह प्रथम किश्त है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में रुपये 20 लाख की दो किश्तें जारी की जा चुकी हैं। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने जहां टनकपुर में सैनिक विश्राम गृह के लिए बजट स्वीकृत किया है, वहीं जखोली और घनशाली में भी सैनिक कल्याण विभाग के अतिथि गृहों का भी जीर्णोद्वार किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि सै...
Continue Readingदेहरादून, प्रस्तावित जी 20 कार्यक्रम की तैयारी को लेकर युद्धस्तर पर चल रहे कार्यो का औचक निरीक्षण हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ऋषिकेश त्रिवेणीघाट पहुची, जहां उन्होने गत दिवस रेखीय विभागों के अधिकारियों को दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन में कार्य प्रगति का अवलोकन करते हुए कार्य पूर्ण करने हेतु दी गई समयसीमा पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त उन्होने त्रिवेणीघाट में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य प्रगति में तेजी लाने हेतु टीमे बढाने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इस बात को गम्भीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने त्रिवेणीघाट में कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने हेतु संचालित कार्यो का निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने नटराज चैक से त्रिवेणीघाट की तिराह तक जी-20 कार्यक्रम ...
Continue Readingदेहरादून अर्थ एवं संख्या, निदेशालय, उत्तराखण्ड देहरादून के सभागार में सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी नई दिल्ली भारत सरकार द्वारा प्रायोजित भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों हेतु 5 दिवसीय ( दिनांक 12-06-2023 से 16-06-2023 तक ) प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा दो समूहों में क्षेत्रीय विषमता से सम्बन्धित सूचकांकों पर दिया गया प्रस्तुतिकरण सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० राजेश कुमार, सेवानिवृत्त उप महानिदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय ने व्यावहारिक सांख्यिकी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अलग-अलग विभागों में नियुक्ति मिलने पर उन विभागों से सम्बन्धित कार्यों में व्यावहारिक सांख्यिकी का उपयोग करते हुये उच्चकोटि के मानदण्ड स्थापित करने का प्रयास किया जाए। श्री सुशील कु...
Continue Readingपौड़ी में प्रशासन ने चलाया स्वच्छता अभियान जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने घुड़दौड़ी इंजीनियर कालेज कैम्पस में सफाई से पहले कालेज फैकल्टी व छात्रों को सफाई का संदेश दिया। इसके बाद कैम्पस में कूडे के अम्बार को सभी के सहयोग से बैग्स में भरकर निस्तारण के लिए भेजा गया। मौके पर एसडीएम मुक्ता मिश्र, कालेज के डाइरेक्टर वीएन कला, फैकल्टी के अन्य मेम्बर डॉ आशीष नेगी, डॉ केएस भाटिया, डॉ मनोज कुमार, डॉ एचएल यादव, प्रियांशु डंगवाल सहित कालेज के छात्रो ने बड़े जोश-खरोश के साथ सफाई अभियान में भाग लिया। कालेज कैम्पस में कूड़े बीके 12 भेज भरे गए। जिलाधिकारी कहा कि फैकल्टी को सफाई के प्रति संवेदनशील रहते हुए समय-समय पर कैम्पस में छात्रों के साथ सफाई अभियान चलाते रहना चाहिए तभी इस प्रकार के कूड़े के अम्बार इकट्ठा नही होंगे। जिलाधिकारी ने सफाई नायको के कार्याे की सराहना करते हुए कहा कि सफाई से स्वास्थ्य ...
Continue Reading
