पौड़ी सचिव उत्तराखण्ड शासन चन्द्रेश कुमार द्वारा पौड़ी स्थित ग्राम क्यार्क में प्रगतिशील काश्तकार विजेन्द्र सिंह रावत तथा उनके सहयोगियों द्वारा कृषि, पशुपालन, पोल्ट्री मछली व फल-फूल उत्पादन तथा विपिन चन्द्र डोभाल द्वारा एप्पल मिशन के अंतर्गत तैयार किया गया सेब के बागान का स्थलीय निरीक्षण किया गया। काश्तकार विजेन्द्र सिंह रावत द्वारा कृषि पशुपालन, पोल्ट्री फल-फूल, सब्जी, मल्चिंग पॉलीहाउस, फॉर्म मशीनरी, मत्स्य पालन इत्यादि गतिविधियों के अवलोकन के दौरान कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग आदि विभागीय अधिकारियों को इस तरह की स्वरोजगारपरक गतिविधियों को और भी बड़े पैमाने पर करवाने तथा कलस्टर और समूह (कार्पोरेटिव) आधारित खेती की और लोगों का अधिक रूझान लाने को प्रेरित करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि और कृषि से जुड़ी हुई स्वरोजगारपरक गतिविधियों में युवाओं को भी प्रशिक्षण तथा अन्य प्रोत्साहन क...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के सहयोग से बनाये गये इन 55 पुलों से हमारे सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को काफी फायदा होगा। ये पुल लाखों लोगों के आवागमन के माध्यम बनेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। आपदा की दृष्टि से भी राज्य संवेदनशील है। मानसून अवधि में पहाड़ में जनजीवन बहुत प्रभावित होता है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों के जन जीवन को सामान्य करने की दिशा में हेस्को ने आईसीआईसी फाउंडेशन के साथ मिलकर सराहनीय पहल की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हेस्को एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन इसी तरह आगे भी राज्य के...
Continue Readingरुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जनपद स्तरीय नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी प्रकार से मादक पदार्थ की बिक्री न हो तथा सभी मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस एवं सभी उप जिलाधिकारियों को इसकी निरंतर निगरानी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि विद्यालयों, कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में तम्बाकू, सिगरेट, गुटखा जैसे पदार्थों की बिक्री होने के सम्बन्ध में संयुक्त छापेमारी की जाए व ऐसा करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रग्स निरीक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित कराते ह...
Continue Readingराज्य की जनता के साथ ही पर्यटक, तीर्थ यात्री अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें इस दिशा में परिवहन विभाग कार्य करें-सीएम टनकपुर बस स्टेशन को कुमाऊँ क्षेत्र के आधुनिकतम सुख-सुविधाओं वाले मॉडल बस स्टेशन के रूप में जल्द विकसित करने हेतु योजना पर गम्भीरता से कार्य करें अधिकारी-सीएम राज्य में चारधाम यात्रा पूरे वर्ष संचालित हो सके इस विजन पर कार्य करें विभाग - सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी देश-विदेश से उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा पर आए यात्री राज्य में अधिक से अधिक समय बिताए इसके लिए कार्ययोजना बनाएं सम्बन्धित विभाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए टनकपुर बस स्टेशन को कुमाऊँ क्षेत्र के आधुनिकतम सुख-सुविधाओं वाले मॉडल बस स्टेशन के रूप में जल्द विकसित हेतु इस कार्ययोजना पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश परिवहन विभाग को दिए हैं ...
Continue Readingदेहरादून: मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षण समिति/जिला सलाहकार समिति की बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। त्रैमास प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने ऋृण जमा अनुपात 40 प्रतिशत् से कम होने पर बैंको ऋण जमा अनुपात बढाने हेतु एक्शन प्लान तैयार करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बैंक विशेषकर निजी सैक्टर के बैंक केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन-ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमत्रीं रोजगार सृजन योजना,पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एमएसवाई योजना आदि समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर पात्रों तक योजनाओं का लाभ पं...
Continue Reading
