Sliderपर्यटनराजनीति

चमोली दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत

चमोली जनपद के तीन दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत बदरीनाथ में अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा वाइब्रेंट विलेज मलारी का दौर कर जानेंगे विकास कार्यां की प्रगति, लेंगे फीडबैक देहरादून, 10 जून 2023 सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत चमोली जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। भ्रमण के दौरान डॉ. रावत यात्रा मार्गां पर पड़ने वाले चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वह बदरीनाथ में भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान डा. रावत बदरीनाथ में निर्माणाधीन 50 बेडेड निर्माणाधीन चिकित्सलाय का निरीक्षण करेंगे, इसके अलावा वह यात्रा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह मलारी पहुंच कर वाइब्रेंट विलेज की प्रगति को लेकर भी समीक्षा बैठ...

Continue Reading
Sliderराजनीति

ब्लाक प्रमुखों ने सीएम के समक्ष रखी अपनी मांग

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ब्लॉक प्रमुख गणों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी इन पर होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में वृद्धि जल्दी की जायेगी। ब्लॉक प्रमुखों की निधि बढ़ाये जाने एवं अन्य मांगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगों का आंकलन कर उचित निर्णय लिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पिछले 09 वर्षों में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को आगे बढ़ाया गया। गरीबों के जन-धन खाते खोलने के पीछे बड़ी सोच थी। आज विभिन्न योजनाओ...

Continue Reading
Sliderखेल

पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही दल का ध्वज ग्रहण कर इस अभियान का विधिवत समापन किया। मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के सभी जवानों को इस कठिन अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान करने से आने वाली चुनौतियों का सामना करने में आसानी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्वतीय क्षेत्रों में जब भी रेस्क्यू ऑपरेशन की बात आती है तो सबसे पहले हमारी एस.डी.आर.एफ के साथ एन.डी.आर.एफ को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। राज्य में एन.डी.आर.एफ ने समय-समय पर आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सराहनीय कार्य किया है। देश के अलावा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी विभिन्न प्राकृतिक आपद...

Continue Reading
Slider

भर्ती पूर्व प्रशिक्षण

पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु दिनांक 19 जून 2023 से 56 दिन तक निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण देहरादून में संचालित किया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए कर्नल योगेन्द्र कुमार (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने बताया कि पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिनांक 19 जून 2023 से 12 अगस्त 2023 (56 दिन तक देहरादून में संचालित किया जायेगा। बताया कि जनपद टिहरी के इच्छुक युवा अभ्यर्थी दिनांक 15 जून 2023 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय टिहरी में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष नंबर 01376234145 से सम्पर्क करें।

Continue Reading
Slider

नियमित रिपोर्ट कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग को भेजें।

आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके लिए सभी जनपदों में नियमित बहुद्देशीय शिविर लगायें जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिकांश जन समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही हो। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टोल फ्री नम्बर 1064 का बोर्ड सभी कार्यालयों में लगे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। भ्रष्टाचार से संबंधित विजिलेंस को जितनी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन पर की गई कार्यवाही की विजिलेंस से नियमित रिपोर्ट ली जाए। मुख्यमंत्री ने सभी एस.एस.पी को निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर विवेचना से संबंधित जो मामले एक साल से अधिक समय से लम्बित हैं, अभियान चलाकर तीन माह के अन्दर उनकों निस्तारित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि विवेचना सबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण हो। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पह...

Continue Reading