Slider

जगतगुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम से मुख्यमंत्री धामी ने की शिष्टाचार भेंट

हरिद्वार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल स्थित जगतगुरू आश्रम में जगतगुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी इसके बाद डामकोठी पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायती निर्मल अखाड़ा के स्वामी ज्ञानदेव शास्त्री, बड़ा अखाड़ा के महन्त दुर्गादास, महन्त रूपेन्द्र सहित अन्य सन्त महात्माओं से भी शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद श्री रमेश पोखरियाल ’निशंक’, रूड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणाा, एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री न...

Continue Reading
Slider

अपर मुख्य सचिव वित्त ने सभी विभागों को पूँजीगत परिव्यय में वृद्धि के निर्देश दिए

अपर मुख्य सचिव वित्त ने सभी विभागों को पूँजीगत परिव्यय में वृद्धि के निर्देश दिए सभी विभागों को सितम्बर माह तक 50 प्रतिशत पूंजीगत परिव्यय के लक्ष्य को पूरा करे पूँजीगत परिव्यय की नियमित समीक्षा की जाएगी सभी विभागों को अपने रिलीज बजट तथा परिव्यय का प्रतिमाह का लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करने के सख्त निर्देश अपर मुख्य सचिव श्री आनंदवर्धन ने सभी विभागों को पूँजीगत परिव्यय में वृद्धि के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने राज्य सरकार के सभी विभागों को सितम्बर माह तक 50 प्रतिशत व्यय के लक्ष्य को पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूँजीगत परिव्यय की नियमित समीक्षा की जाएगी। सचिवालय में पूँजीगत परिव्यय की समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग, राज्य सम्पति विभाग, आपदा प्रबन्धन विभाग, न्याय विभाग, मत्सय पालन विभा...

Continue Reading
Slider

डायट की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

पिथौरागढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट पिथौरागढ़ सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी पिथौरागढ़ श्रीमती रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में संपन्न हुई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट पिथौरागढ़ की तरफ़ से बैठक में उपस्थित डाइट प्रवक्ता राजेश कुमार पाठक द्वारा बैठक का संचालन किया गया और डाइट में हो रहें प्रशिक्षण कार्यक्रम, डाइट में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस भूगोल उदेश्य एवं कार्य की जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि जनपद अंतर्गत स्वीकृत कुल 27 पदों के सापेक्ष मात्र 8 अध्यापक ही कार्यरत हैं और 16 कार्यालय स्टॉप के सापेक्ष मात्र 09 कर्मचारियों/अधिकारी ही उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी महोदय ने डायट के माध्यम से दिए जाने वाले प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए अपने सुझाव भी दिए। श्रीमती जोशी ने कहा क...

Continue Reading
Slider

सेब एवं कीवी उत्पादन क्षेत्रों में कोल्ड स्टोरेज तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को बागवानी विकास की योजनाओं को धरातल पर लाये जाने के लिये मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन में मजबूत इच्छा शक्ति के साथ प्रदेश हित को ध्यान में रखा जाये। उन्होंने प्रदेश में सेब एवं कीवी उत्पादक क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर इससे जुड़े किसानों की समस्याओं को त्वरित ढंग से समाधान किये जाने के साथ ही विषय विशेषज्ञों के साथ विभागीय टीम गठित कर इस संबंध में जमीनी जरूरतों का समाधान करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित बैठकों को मात्र कोरम पूरा करने का माध्यम नहीं बल्कि योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने का माध्यम बनाये जाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने 15 दिन के बाद इस संबंध में पुनः समीक्षा बैठक आयोजित करने के भी निर्देश ...

Continue Reading
Slider

स्वच्छता अभियान चलाये हेतु निर्देश

’माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल व माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आगामी 18 जून (रविवार) को जनपद में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान।’ ’इण्टर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के मध्य स्वच्छता विषय पर चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन’ ’सूचना/पौड़ी/08 जून, 2023ः’ माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल व माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आगामी 18 जून, 2023 (रविवार) को जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसके क्रम में माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल आशीष नैथानी द्वारा जिला मुख्यालय एवं बाहरी न्यायालयों में प्रातः 08.00 बजे से चार घंटे तक स्वच्छता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सफ़ाई अभियान में समस्त हितधारकों द्वारा स्थानीय क्षेत्रों से कचरा एकत्र करने व स्वच्छता बन...

Continue Reading