Slider

1753 शेष आंगनवाड़ी केन्द्रों के किराये का भुगतान शेष

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने जनपदों में आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना, प्री-स्कूल एवं मेेडिसिन किट वितरण, आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन की स्थिति, पेयजल एवं शौचालय की स्थिति, माडल आंगनवाड़ी केन्द्र की स्थिति, आंगनवाड़ी केन्द्र गोद की स्थिति तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नन्दा गौरा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेन्टर, किशोरी बालिकाओं, महिलाओं हेतु सैनेटरी नैपकीन योजना, आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना, मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना आदि के संबंध में विभागीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में अशेष कार्यक्...

Continue Reading
Slider

मीजिल्स(खसरा) और रूबेला बीमारी को वर्ष 2023 तक उन्मूलन किये जाने का लक्ष्य

टिहरी: मीजिल्स(खसरा) और रूबेला उन्मूलन हेतु जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक गुरूवार को अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के.के. मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि खसरा और रूबेला बीमारी से निपटने के लिए सक्रिय निगरानी तथा जन जागरूकता आवश्यक है। जिला पंचायत राज विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायतों, स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को लेकर सजग रहें। खसरा और रूबेला बीमारी के संदिग्धों की तत्काल समीप के अस्पताल मंे जांच करायें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर को प्रशिक्षित करने के साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी इसकी बैठक कराना सुनिश्चित करें। सीएमओ डॉ. मनु जैन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा मीजिल्स(खसरा) और रूबेला बीमारी को वर्ष 2023 तक उन्मूलन किये जाने क...

Continue Reading
Slider

सर्वे चैक, नैनी बैकरी, दिलाराम चैक, हाथीबड़कला रिस्पना पुल पर अतिक्रमण हटाया

देहरादून जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 05 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। सर्वे चैक, नैनी बैकरी, दिलाराम चैक, हाथीबड़कला, प्रिसं चैक से रिस्पना पुल आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 10 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 30 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 17000 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 27 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 13500, आरटीओ द्वारा 38 चालान करते हुए धनराशि रुपए 21000 अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ल...

Continue Reading
Sliderराजनीति

अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में ही उत्तराखण्ड अलग राज्य बना: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रूड़की क्षेत्र के लिए तीन घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि रूड़की के पठानपुरा से आदर्श नगर पैट्रोल पम्प तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण कार्य किया जाएगा। रुड़की के मेन हाईवे से कान्हापुर तक बी.एम. एस.डी.बी.सी. द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। रुड़की के सोलानीपुरम की आन्तरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल के आशीर्वाद और सभी कार्यकर्ताओं की सेवा, समर्पण और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा के बल पर रुड़की में पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ है। मुख्यमंत्री ने स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुए कहा...

Continue Reading
Slider

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र की बैठक

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारी को दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें प्रेरित कर व स्वरोजगार स्थापित करने से पूर्व प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें। बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित संस्था को निर्देशित किया कि जनपद में दिव्यांगों का सही रूप से चिन्हिकरण करते हुए उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूआईडी कार्ड, दिव्यांग उपकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योेजनाओं से दिव्यांगजनों को लाभाविंत करने हेतु सेवायोजन, उद्योग व बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करें। कहा कि स्वरोजगार से रूचि रखने वाले दिव्यांगजनों का आवेदन बैंक को प्रस्तुत करें व उन्हें समय पर बैंक से ऋण पास कराकर स्वरोजगार से जोड़े। जिससे वह स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार से जुड़कर अपन...

Continue Reading