Slider

यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं अच्छी रखी जाए

प्रभारी मंत्री रुद्रप्रयाग श्री सौरभ बहुगुणा ने गुरूवार को गौरीकुंड से बाबा केदारनाथ पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान यात्री शेड, पैदल मार्ग के खड़ंजे, शौचालयों व पेयजल की व्यवस्था के साथ ही खच्चरों हेतु बनाए गए घोड़ा पड़ाव, सादे व गरम पानी की चरों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं, व्यवसाईयों व खच्चर स्वामियों से संवाद कर यात्रा में आ रही कठिनाइयों तथा यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने हेतु सुझाव भी मांगे। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं अच्छी रखी जाए।     इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक श्रीमती विशाखा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महावीर पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित ...

Continue Reading
Sliderराजनीति

पीआरडी जवानों को लेकर अहम बैठक

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में पीआरडी एक्ट, नियमावली, पीआरडी जवानों से संबंधित पूर्व में हुई बैठकों के बिंदुओं पर अनुपालन, पीआरडी से संबंधित मा0 मुख्यमंत्री घोषणा तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों के हित में पीआरडी एक्ट में होने वाले संशोधनों पर विभाग द्वारा अब तक लिए गये निर्णयों जैसे पीआरडी जवानों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने, प्रान्तीय रक्षक दल में पंजीकरण हेतु आयु सीमा बढ़ाने, सामान्य अवकाश दिये जाने, गर्भवती पीआरडी महिला जवानों को मातृत्व अवकाश दिये जाने तथा ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवानों के चोटिल होने अथवा किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर कितनी अनुमन्य राशि प्रदान की जाए आदि के क्रियान्वयन पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंत्री ने अधिका...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

आपसी समन्वय से कार्य करते हुए तेजी से कार्यों को पूर्ण करें

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं महानिदेशक सूचना/उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने संयुक्त रूप से त्रिवेणी घाट का एवं त्रिवेणीघाट से नटराज चैक तक देहरादून रोड पर पैदल निरीक्षण कर जी-20 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गंगा सभा समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गंगा आरती के दौरान किये जाने वाले आयोजन/व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नटराज चैक से त्रिवेणीघाट देहरादून एवं रेलेवे रोड पर भवनों का रंगरोगन एवं साज-सज्जा के साथ दुकानों के होर्डिंग एवं भवन के रंगो में एकरूपता रहे। उन्होंने एमडीडीए को फसाड कार्य के साथ ही वाॅल पेन्टिंग कार्य, उद्यानीकरण के कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को लाईटिंग, साफ-सफाई एवं नालियों की सफाई/मरम्मत कार्य, शोचालयों के निर्माण/मरम्मत आदि...

Continue Reading
Slider

एसटीपी का वार्षिक सोशल ऑडिट किए जाने के निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य गंगा समिति की बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने गंगा के अंतर्गत स्ट्रेचवाईज समितियों का गठन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन का अभियान बनाने के लिए इन समितियों में स्थानीय बुद्धिजीवी एवं गंगा की स्वच्छता के लिए गम्भीर लोगों को शामिल किया जाए। कहा कि इससे लगातार निगरानी रखी जा सकेगी। उन्होंने जिलाधिकारियों को अच्छा कार्य करने के लिए चिन्हित कर सम्मानित भी किया जाए। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा 'स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन बोर्ड' में भी अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा में दूषित पानी सीधे न जाए, इसके लिए एसटीपी को नदियों से दूर बनाकर उसके पानी को कृषि कार्यों में प्रयोग किया जाए। इसके लिए एक स्थान पर बड़ा प्लांट लगाने के बजाए विभिन्न स्थानों पर छोटे...

Continue Reading
Slider

बीडीओ प्रतापनगर को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश

आम जन मानस की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार की अध्यक्षता में तहसील प्रतापनगर के खंड विकास कार्यालय सभागार कक्ष में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्र की विभिन्न प्रकार की 33 समस्या/शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किए गए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को एक सप्ताह/पक्ष का समय देते हुए शीघ्र निस्तारित कर संबंधित पक्ष एवं कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में ग्राम बनाली के दिलमोहन सिंह रावत द्वारा बनाली चोलंग पेयजल योजना के खस्ताहाल होने की शिकायत पर जल संस्थान को एक सप्ताह के भीतर समस्या का निस्तारण कर स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम भेलुन्ता के बल्ली लाल द्वारा भूस्खलन से प्रभावित परिवारों का अवशेष भुगतान करने की मांग पर एसडीएम प्...

Continue Reading