1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। आरक्षी जनपद पुलिस, आरक्षी पी.ए.सी/आई.आर.बी तथा फायरमैन में चयनित कुल सभी 1425 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस आरक्षी के जो 1550 शेष रिक्त पद हैं, उन पर नई भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज राज्य के जनपदों एवं पीएसी वाहिनियों में पुलिस विभाग के विभिन्न संवर्गों में पुलिस आरक्षी के रूप में हमारे ऊर्जा से भरे नवयुवक एवं नवयुवतियां पुलिस का अभिन्न अंग बनने जा रहे हैं। पुलिस आरक्षी पुलिस फोर्स की ...
Continue ReadingCategory: Slider
हरिद्वार: श्रीमती अंजना पंवार मा0 उपाध्यक्षा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में, सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में, सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिणिक जीवन का अध्ययन करने तथा उनके पुनर्वास के लिये स्वरोजगार योजना के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री पी0एल0 शाह अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) ने उपाध्यक्षा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार को हरिद्वार की धार्मिक, सामाजिक, भौगौलिक, जनसंख्या तथा आर्थिक पृष्ठभूमि एवं नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत आदि में सफाई कार्मिकों की भूमिका के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुये श्रीमती अंजना पंवार मा0 उपाध्यक्षा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ...
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में जड़ी-बूटी के क्षेत्र में उत्पादन और रोजगार की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए इसके विकास के लिए कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सचिवालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में जड़ी-बूटी का उत्पादन और मांग को देखते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि कृषि, उद्यान एवं वन विभाग अपने अपने क्षेत्रों में ऐसी जड़ी-बूटियों को चिन्हित करें जिनकी बाजार में अत्यधिक मांग हैं और उनके उत्पादन और संग्रहण में किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि विभागों को इस के लिए अपनी अपनी भूमिका भी तय करनी होगी। उत्पादन, संग्रहण और बाजार उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा। राज्य स्तर पर भी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टेरिंग समिति की प्रथम बैठक ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय साक्षरता नीति 2020 के तहत 2026 तक कक्ष 3 स्तर तक के बच्चों के लिए आधारभूत कौशल सुनिश्चित करने, बच्चों में सक्षम परिवेश का निर्माण करने आदि समस्त बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत दिए गए उद्द्ेश्यों एवं लक्ष्य के अन्तर्गत बच्चे के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार सहित 03 से 06 वयवर्ग में बच्चों सीखने की क्षमता विकसित करने पर ध्यान केन्द्रित कर कार्य करें। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के निर्देशित किया कि विभाग आपसी समन्वय करते हुए कार्यक्रम क्रियान्वयन करें। उन्होंने चिकित्सा विभाग को बच्चों की समय-समय पर शारीरिक जांच एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्रदा...
Continue Readingचोपड़धार, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चोपड़धार कटखाण, चिन्यालीसौड, उत्तरकाशी स्थित नागराज मंदिर में भगवान नागराज प्रकट दिवस के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक मेले "गौ महोत्सव" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नागराज मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली एवं तरक्की कि कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में कथावाचक स्वामी गोपाल मणि जी महाराज की कथा में सम्मलित होकर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नागराज मंदिर में पैदल एवं सड़क मार्ग को शीघ्र विकसित किए जाने का भरोसा दिलाया । उन्होंने अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल मणि महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूज्य संत गोपाल मणि महाराज ...
Continue Reading
