जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के दिशा- निर्देशों के क्रम में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा समय-समय पर अवैध खनन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार द्वारा देर रात उनकी सीमा के भीतर सतपुली में अवैध खनन करने वाले एक ट्रक को पकड़ा और उसको सीज किया गया। दूसरी ओर उपजिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा के निर्देशों के क्रम में तहसील पौड़ी की राजस्व विभाग की टीम द्वारा ग्राम बिलखेत पट्टी मनस्यू , तहसील पौड़ी की सरहद के अंदर नयार नदी में एक जेसीबी पकड़ी जिसमें अंधेरे का लाभ उठाकर जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया था जबकि प्रभारी तहसीलदार हरेंद्र खत्री की टीम द्वारा जेसीबी का चालान किया गया। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के सभी तहसीलों को स्पष्ट दिशा- निर्देश है कि किसी भी दशा में किसी भी स्थान...
Continue ReadingCategory: Slider
- 3 जून को आजमगढ़ सीट से करेंगे जनसंपर्क अभियान की शुरुआत देहरादून। भाजपा आलाकमान ने आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हर लोकसभा क्षेत्र में एक से 30 जून तक चलने वाले देशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को देश के सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। त्रिवेंद्र 2 जून को देहरादून से रवाना होकर आजमगढ़ लोकसभा सीट से महाजनसंपर्क अभियान का आगाज करेंगे। देश में अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। इसके लिए करीब एक साल से भी कम का समय रह गया है। इसको देखते हुए ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से देश की सभी लोकसभा सीटों पर महाजनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के लिए पार्टी ने अपने प्रमुख नेताओं और वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय की है। पूर्व म...
Continue Readingरुद्रप्रयाग श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ एवं बेहतर साफ’सफाई व्यवस्था उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत, वन विभाग, सुलभ इंटरनेशनल, स्वंय सेवी संस्थाएं निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था में लगे हैं जिनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही हैं। इसके साथ ही यात्रा मार्ग एवं धाम को साफ-सुधरा रखें यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार से कोई कूड़ा-करकट न डालें। कूड़े को यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में रखे डस्टबिन में ही डालने के लिए आ रहे तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय व्यापारियों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था उपलब्ध हो इसके लिए इस ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घण्टाकर्ण मंदिर गजा, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर घण्टाकर्ण देवता के दर्शन एवं विधिवत् पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत लागत धनराशि रुपए 60.90 लाख के विश्राम गृह निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 11वां श्री घंटाकर्ण महायज्ञ एवं धार्मिक सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग कर मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि घंटाकर्ण देवता की पवित्र भूमि पर दूसरी बार पहुंचने का मौका मिला है। कहा कि केदारखंड के 148वें अध्याय में इसकी पौराणिकता का वर्णन मिलता है। कहा कि सड़क से जुड़ने के बाद यह विश्व के प्रसिद्ध धामों में से एक धाम बनेगा। कहा कि आज सनातन संस्कृति का परचम चारों ओर ल...
Continue Readingराज्य निर्वाचन आयोग की नियमावली में वा संशोधन राज्य निर्वाचन आयुक्त अब 6 साल तक रह सकेंगे पहले 5 साल था दूसरे मद आवास विभाग का हैं प्राधिकारण क़ो दुबारा जीवित किया गया हैं नक्शा स्वीकृति केलिए आउट सोर्सिंग के मध्यम से नियुक्ति होगी आवास विभाग में रेरा की एफिलिएटिड अथॉरिटी में अब डिफॉल्टर पर होगी कार्रवाई डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी क़ो लेकर बड़ा फैसला बजट पास होते ही माह में ही वित्त विभाग जिलों का आउट ले जारी कर देगा नवीन चकराता टाउन शिप बनाने क़ो लेकर हुआ फैसला इसमें 40 गाँव होंगे पुरोड़ी नागताथ से यमुना नदी तक इसका फैलाव होगा पर्यटन विभाग में बड़ा फैसला 37 पद बनाए गए हैं विभाग में 12 मुख्यालय और 25 फिल्ड में केदारनाथ धाम में 4 चिंतन शिविर बना रहा हैं केदारनाथ विकास प्राधिकरण ने 75 लाख की फीस लगाई गई थी इसे माफ़ कर दिया गया राजस्व विभाग में बड़ा फैसला संग्रह अमीनो क़ो लेकर बड़ा...
Continue Reading
