Slider

प्रदेश में शीघ्र भरे जायेंगे एनएचएम के 883 रिक्त पदः डॉ. धन सिंह रावत

शीघ्र भरे जायेंगे एनएचएम के 883 रिक्त पदः डॉ. धन सिंह रावत कहा, विशेषज्ञ चिकित्सकों का बनाया जायेगा पृथक कैडर अधिकारियों को दिये बजट व्यय की कार्ययोजना बनाने के निर्देश देहरादून, 30 मई 2023 सूबे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में रिक्त 883 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रदेशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कैडर बनाने एवं उनकी अधिवर्षता आयु 65 वर्ष करने का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। वर्ष 2023-24 हेतु विभाग को स्वीकृत वार्षिक बजट व्यय करने के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार करने को भी अधिकारियों को कहा गया। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा म...

Continue Reading
Slider

127 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए

पिथौरागढ़ दिव्यांग जनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए जाने के उद्देश्य से विकास भवन प्रांगण में जिला प्रशासन के तत्वाधान में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगरपालिका पिथौरागढ़ अध्यक्ष राजेंद्र रावत एवं मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी द्वारा 127 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गये। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीपिका बोहरा ने अपने सम्बोधन में दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी अंग के न रहने पर मानसिक रूप से कमजोर न पड़े। अपने आप को मजबूत बनाये। स्वरोजगार व रोजगार पाने के लिए प्रयास करें! प्रशिक्षण लें तथा कुछ न कुछ कार्य अवश्य करें। जिला समाज कल्य...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं ने समाज में जन जागरूकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने भी हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

आपदा प्रबंधन को लेकर शासन में हुई उच्च स्तरीय बैठक

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास श्री रंजीत सिन्हा ने एनडीएमए भारत सरकार से आए अधिकारियों की उपस्थिति में चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु एक समीक्षा बैठक डीएमएमसी सभागार सचिवालय में ली। बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार के श्री राजेंद्र सिंह ने राज्य में चल रही चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने तीर्थ यात्रा को और बेहतर और सुगम बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पिछले यात्रा अनुभवों के बाद राज्य ने व्यवस्थाओं में काफी अच्छे परिवर्तन किये है, जिनको पीएम कार्यालय द्वारा काफी नजदीक से मॉनिटरिंग किया गया। इस बार भी हम सभी को संयुक्त प्रयास करने हैं कि यात्रा पहले से और अधिक सफल और सुखद ढंग से सम्पन्न हो इसके लिए संयुक्त प्रयास करने हैं। प्रयास करना है कि यात्रा साल दर साल बेहतर रूप से संचालित हो। उन्होंने कह...

Continue Reading
Slider

संयुक्त सहकारी सामूहिक खेती योजना पर काम करें

को -ओपरेटिव अधिकारी संयुक्त सहकारी सामूहिक खेती योजना पर तय समय सीमा में काम करें : डॉ धन सिंह रावत सहकारिता मंत्री सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि, माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना पर अधिकारी 95 ब्लॉकों में तय समय सीमा पर कार्य करें। बंजर भूमि के ही प्रपोजल प्राप्त किए जाएं डॉ रावत आज सोमवार शाम को राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना में माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड की बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों- एम. पैक्स के माध्यम से उत्तराखंड की कृषि क्षेत्र की उक्त चुनौतियों के मध्यनजर सहकारिता विभाग उत्तराखंड द्वारा संचालित राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना संयुक्त सहकारी खेती के माध्यम से वृहद स्तर पर उत्पादन, संग्रहण एवं तैयार उत्पादों को लाभकारी मूल्य ...

Continue Reading