Slider

बोर्ड परीक्षा के टॉपर होंगे सम्मानित

बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र होंगे सम्मानितः डॉ. धन सिंह रावत कहा, शिक्षकों की पदोन्नति में सहयोग करें शिक्षक संगठन शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर हुआ मंथन देहरादून, 29 मई 2023 विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की परिषदीय परीक्षा-2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 467 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सम्मानित किया जायेगा। जिसकी तैयारी के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। शिक्षा विभाग में लम्बे समय से पदोन्नति के रिक्त पद जल्द से जल्द भरे जा सके, इसके लिये विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद से संबंधित पक्षों को आपसी सहमति बनाकर विभाग को सहयोग करने को कहा। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षाफल एवं अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन...

Continue Reading
Slider

समस्याओं को उचित स्तर पर पहुंचाने का कार्य करे

शासनः आपदा से निपटने को जारी हुए सख्त निर्देश सचिव उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित डी.एम.एम.सी. सभागार में मानसून से पूर्व की तैयारियों को लेकर राज्य के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। बैठक में आईजी एस.डी.आर.एफ. श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल तथा अपर सचिव आपदा प्रबंधन श्री सविन बंसल उपस्थित रहे। बैठक में राज्य स्तर के समस्त लाईन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। सचिव श्री रंजीत सिन्हा ने राज्य के संवेदनशील जनपदों सहित समस्त जिलों को मानसून आने से पहले की तैयारियों को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारियों को जिलों में मॉक ड्रिल अनिवार्य रूप से संपन्न कर लिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संबंधित डिपार्टमेंट आपदा की स्थिति में जिलों से सम्पर्क बनाये रखने...

Continue Reading
Slider

रोजगार मेले (चयन प्रक्रिया) का आयोजन

पौड़ी, श्रीनगर से आई अच्छी खबर, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी पौड़ीः क्षेत्रीय युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। यहां क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 जून, 2023 को श्रीनगर स्थित आई0टी0आई0 कॉलेज में 10 बजे से रोजगार मेले (चयन प्रक्रिया) का आयोजन किया जायेगा। सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि पंतनगर स्थित टाटा मोटर्स द्वारा राज्य के रोजगारोन्मुख कक्षा-12(पीसीएम) या आई0टी0आई0(02 वर्ष) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों, जिनके द्वारा आईटीआई ट्रेड एमएमवी फिटर, टर्नर मैकेनिस्ट, ग्राइंडर, इन्स्ट्रयूमेंट, वायरमैन, इलैक्ट्रीशियन, इलैक्ट्रोनिक्स, टैक्नीशियन मैकेट्रोनिक्स, मेंटेनेन्स मैकेनिक में प्रशिक्षण प्राप्त हो। कहा कि चयन प्रक्रिया ट्रेनिज प्रक्षिशु के लिए की जायेगी, जिसकी विस्तृत जानकारी कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा चयन प्रक्रिया से पूर्व अवगत कराई जायेगी। चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग अभ...

Continue Reading
Slider

भूमि फ्राॅड के प्रकरणों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज जनसुनवाई में 112 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर मामले भूमि संबंधित रहे। इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, आधार कार्ड में उम्र संशोधन, सड़कों के गढ्ढे ठीक करने, घरों में पानी घुसने, नालियों की मरम्मत करना, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलवाने, बैंक लोन रिकवरी में समय देने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने भूमि फ्राॅड के प्रकरणों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रकरणों पर समाधान हो सके इसकी निरंतर प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं नगर निगम, एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद एवं अतिक्रमण की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेकर मौका मुआवना कार्य...

Continue Reading
Slider

सीएम धामी बोले, 13 फ्लैगशिप योजनाओं में अथक प्रयास

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 13 फ्लैगशिप योजनाओं में अथक प्रयास किये जा रहे है। जिसके फलस्वरूप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सॉइल हेल्थ कार्ड , किसान क्रेडिट कार्ड (Fisheries) एवं स्वामित्व स्कीम में 100% प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिये गये हैं। राज्य में भारत सरकार द्वारा दिये गये 975 अमृत सरोवर लक्ष्य के सापेक्ष 1149 अमृत सरोवर पूर्ण करते हुए लगभग 125% प्रगति प्राप्त की है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेन्शन योजना, प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना,...

Continue Reading