Slider

शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

विकासनगर से एक दुखद खबर आई है। यहां एक यूटिलिटी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची गई हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। एक महिला घायल है।

Continue Reading
Slider

ओणी गांव ने पारंपरिक शैली में किया में विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत

उत्तराखंड में दूसरी जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के नरेंद्र नगर टेहरी में समापन के पश्चात रविवार को 20 सदस्य देशों के 20 प्रतिनिधियों ने ऑणी गांव का भ्रमण किया | ओणी गांव में विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत उत्तराखंड की पारंपरिक शैली में किया गया | ओंणी गांव आगमन पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं वाद्य यंत्र के कलाकारों द्वारा आत्मीयता से डेलीगेट्स का टीका लगाकर, तुलसी की माला पहनाकर तथा ढोल, दमाऊ, माशकबाज, रणसिंघा की प्रस्तुति देकर जोरदार स्वागत किया गया। औणी गांव में विदेशी प्रतिनिधियों ने गांव की आंगनबाड़ी केन्द्र, नरेंद्र नगर फॉरेस्ट डिविजन शिवपुरी रेंज द्वारा स्थापित इंटरप्रिटेशन सेंटर, पंचायत भवन, बर्तन बैंक, ग्रामीण बचत बैंक शासकीय प्राथमिक विद्यालय, दुग्ध उत्पादन केंद्र, पॉलीहाउस तथा मिलेट सेंटर का भ्रमण किया | इस दौरान विदेशी मेहमान उत्तराखंड की लोक संस्कृति, ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

पौड़ी: 46409 बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

उत्तराखंड के केवल जनपद पौड़ी में चलाया गया प्लस पोलियो का विशेष अभियान जनपद में 815 बूथों पर 0से 5वर्ष तक के 46409 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी। जिला चिकित्सालय पौड़ी में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी द्वारा प्लस पोलियो का शुभारम्भ किया गया। पौड़ी की विषम भौगोलिक परिस्थिति व पर्वतीय क्षेत्र को देखते हुए उत्तराखंड के केवल पौड़ी जनपद में इस कार्यक्रम को विशेष रूप से चलाया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रमेश कुंवर ने बताया कि जनपद के दुर्गम और फैले हुये क्षेत्रफल को देखते हुये विभाग को इस प्रकार के विशेष अभियान की आवश्यकता प्रतीत हुई। जिससे जनपद के बच्चों में कोई भी बच्चा किसी भी तरह से पोलियो की खुराक से वंचित ना रहे व बच्चों को शत प्रतिशत पोलियो की दवा पिलायी जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान में जनपद के 0 से 05 वर्ष के 464...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

जिलाधिकारी के निर्देश पर पर चला स्वच्छता अभियान

रुद्रप्रयाग श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सुलभ इंटरनेशनल सहित वन विभाग को भी सेंचुरियन क्षेत्रो में पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए बेहतर साफ- सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं । वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज वन विभाग द्बारा सेंचुरियन क्षेत्रो जिसमें भीमबली, हथनी पर्वत क्षेत्र चौराबारी ट्रैक, बासुकी ताल ट्रैक आदि क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा इन क्षेत्रों से चिप्स, नमकीन, बिस्कुट,टाफी आदि प्लास्टिक रैपर के 5 कट्टे भरें गये जिसमें लगभग 10 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया जिसको उचित निस्तारण हेतु सुलभ इंटरनेशनल को उपलब्ध कराया गया।

Continue Reading
Sliderराजनीति

उत्तराखंड सदन में सीएम धामी ने सुनी मन की बात

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की बात की। हमें जल संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करने हैं। अमृत सरोवरों के निर्माण के साथ ही, जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान देना है। वर्षा जल संचयन की दिशा में भी विशेष प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर देशभर में लोगों द्वारा सामाजिक सरोकारों से संबंधित अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगो का जिक्र किया जाता है और उनसे बात क...

Continue Reading