Sliderपर्यटन

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने “आदि कैलाश” व “ओम पर्वत” दर्शन किए

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान "आदि कैलाश" व "ओम पर्वत" दर्शन किए। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश धार्मिक पर्यटन में रुचि रखने वालों के लिए स्वर्ग के समान है। राज्यपाल ने कहा कि आदि कैलाश के दर्शन से सुखद अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र यात्रा परमानंद को प्राप्त करने के समान थी, यूं ही नहीं उत्तराखण्ड को देवभूमि कहा जाता है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। राज्यपाल ने कहा की सभी देशवासियों को आध्यात्मिक पर्यटन के लिए उत्तराखण्ड जरूर आना चाहिए।

Continue Reading
Slider

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस 2023 के 25वें काउंटडाउन पर ‘योग महोत्‍सव’ आयोजित

योग महोत्‍सव’ में जुटे 50,000 उत्‍साही प्रतिभागी अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस 2023 के 25 दिन पूर्व (25वें काउंटडाउन) पर ‘योग महोत्‍सव’ आयोजित तेलंगाना की महामहिम राज्‍यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन समारोह की मुख्‍य अतिथि केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा – ''योग ने सभी जातीय, नस्‍लीय, लैंगिक, धार्मिक और राष्‍ट्रीयता की दीवारों को पार किया'' केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा – ''समारोह में लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी योग की पुनर्जीवित करने की शक्ति का प्रमाण’’ इस साल अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की थीम है वसुधैव कुटुम्‍बकम देहरादून, 27 मई, 2023: आज यहां एनसीसी परेड ग्राउंड में आयोजित ‘योग महोत्‍सव’ में 50,000 लोगों की उत्‍साही भागीदारी देखी गई। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन कार्यरत मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग (एमडीएनआईवाई) ने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के 25वें काउं...

Continue Reading
Slider

सेवा पहल के तहत तीन दिवसीय प्रोजेक्ट पवित्रा का समापन

प्रोजेक्ट पवित्रा के तहत छात्राओं की दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां पौड़ी, (देवेंद्र बिष्ट) अंतर्राष्ट्रीय मेंस्ट्रुअल हाईजीन दिवस के अवसर पर पाबौ विकास खंड के रा.ई.का. जगतेश्वर में आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षिका श्रीमती प्रमिला रावत द्वारा IAHV (International Association for Human Values) की सेवा पहल के तहत तीन दिवसीय प्रोजेक्ट पवित्रा का समापन किया गया। जिसमें किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य और स्वच्छता और इस दौरान होने वाली समस्याओं से मुक्ति पाने के विभिन्न तरीके जैसे आसन, प्राणायाम, ध्यान व अनेक मुद्रायें बताई। इसमें विद्यालय की 100 छात्राओं व अध्यापिका श्रीमती रजनी, श्रीमती मालती और श्रीमती अंजना संतोषी ने प्रतिभाग किया। शिविर में दी गयी जानकारियों से सभी छात्राएं बहुत खुश और संतुष्ट हुई। प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र नेगी ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था का आभार व्यक्त किया और

Continue Reading
Slider

कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने मुख्यालय पौड़ी में भृमण

पौड़ी। पिछले लोकसभा चुनाव में गढ़वाल सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे नेता मनीष खंडूड़ी ने मुख्यालय पौड़ी में भ्रमण कर आम जनमानस व व्यवसायियों से मुलाकात की। इस मौके पर लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। यहां लोगों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी की बात भी की तो शहर ठप होती व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में बताया। आम जन की समस्याओं कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को ही आम जनता का सच्चा हितैषी बताया। इसी दौरान उन्होंने भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्य तिथि के अवसर पर काँग्रेस कार्यालय पौड़ी में पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां वक्ताओं ने कहा कि आजादी से पूर्व विदेशी आक्रांताओं ने देश को पूरी तरह से लूट लिया था। पंडित नेहरू ने विषम परिस्थितियों में देश को संभाला है, और जन क...

Continue Reading
Slider

68 चालान, 59300 रूपए अर्थदंड लगाया

देहरादून जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। आज चन्दरनगर रोड, पिं्रसचैक से सहारनपुर चैक, आराघर-मातामन्दिर रोड से आईएसबीटी तक, बल्लीवाला चैक से सहारनपुर चैक, विधानसभा से मोहकमपुर तथा घंटारघर से मसूरी डाईवर्जन आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 30 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 68 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 59300 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 40 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 20000 के तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 45 चालान करते हुए...

Continue Reading