मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल, हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग किया तथा आज के सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में धर्म एवं संस्कृति का लगातार उत्थाान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मन्दिर बनाने का कई वर्षों का सपना अब साकार होने जा रहा है। वहां श्रीराम का भव्य व दिव्य मन्दिर तैयार हो रहा है। उज्जैन में महाकालेश्वर ने दिव्य व भव्य स्वरूप प्राप्त कर लिया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद वहां का पूरा स्वरूप ही परिवर्तित हो गया है। वहां पर अब पांच लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा से पवित्र जल लेकर वहां आसानी से जलाभिषेक कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया ने अवगत कराया है कि आज ( शुक्रवार को) आकस्मिक एवं ओपीडी सहित 1768( केवल ओ०पी०डी० 1482 ) श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया, जिसमें (ओ०पी०डी० में 1120 पुरुष तथा 362 महिलाएं ) शामिल हैं तथा अब तक ओपीडी एवं आकस्मिक सुविधाओं सहित 53276 तथा केवल ओपीडी के माध्यम 46427 से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है जिसमें 38403 पुरुष तथा 8024 महिलाएं शामिल हैं। आज 35 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1432 यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में यदि किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है जिसके लिए यात्रा मार्ग से श्री केदारनाथ धाम तक...
Continue Readingपौड़ी स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से आगामी 31 मई को विश्व तम्बाकू दिवस मनाये जाने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू में ए.एन.एम.टी.सी. की छात्राओं के साथ ही विभागीय कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली के दौरान मुख्य बाजार में दुकानदारों को तम्बाकू निषेध से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गयी इसके साथ ही अन्य विभागीय कार्यालयों में जाकर वहां मौजूद कर्मचारियों को भी तम्बाकू से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी खिर्सू डा0 जीशान मलिक द्वारा वहां पर मौजूद दुकानदारों को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी, उन्होंने कहा कि विद्यालयों के आस-पास 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद बेचने, 18 साल से कम उम्र के बच्चों को तम्बाकू उत्पाद बेचने या उनसे तम्बाकू उत्पाद बिकवाने, सार्वजनिक स्थलों में धूम्रपान करने पर ...
Continue Readingकृषकों को कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्पादन का अच्छा दाम मिले इसके लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। कृषकों की आय दुगुनी करने के लिए उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसानों को मोटे अनाजों के अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करें। किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए कृषि, उद्यान एवं अन्य संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करें। अधिकारी बैठक में पूरी तैयारी से आयें, कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड /25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कृषि एवं उद्यान के अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, इसकी मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है, कि...
Continue Reading। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय संचार एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के पवित्र धाम गंगोत्री में संपूर्ण देश के 2 लाख वीं 5जी साइट का शुभारंभ किया। साथ ही संपूर्ण देश की आस्था के केंद्र चारधाम (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री ) में फाइबर कनेक्टिविटी (ऑप्टिकल फाइबर ) के कार्य का शुभारंभ भी किया। जिससे चार धाम को सीधे तौर पर 5-G नेटवर्क से आच्छादित किया जा सकेगा। मोबाइल / इंटरनेट नेटवर्क की गुणवत्ता में सुधार से चार धाम मंदिर परिसरों के आस पास श्रद्धालुओं को बेहतर कॉल कनेक्टिविटी वीडियो कॉल इंटरनेट कनेक्टिविटी की उपलब्धता हो सकेगी। इस दौरान उनके द्वारा चार धाम फाइबर कनेक्टिविटी एवं 5 जी के विस्तार पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उ...
Continue Reading
