Slider

नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी

नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों की इन दिनों चांदी सी है। तमाम घटनाओं के बाद भी लोग ठगों के झांसे में आ जा रहे हैं। नया मामला कोटद्वार क्षेत्र का है। यहां झंडाचौक बदरीनाथ मार्ग निवासी एक दिव्यांग युवक ने एक व्यक्ति पर न्यूजीलैंड में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक झंडाचौक बदरीनाथ मार्ग निवासी दिव्यम अग्रवाल की ओर से तहरीर आई है। जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व दिल्ली में अंगद सेखोन नाम के व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई। यहां अंगद सेखोन ने उसकी और उसके भाई की न्यूजीलैंड में नौकरी लगाने की बात कही। नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी ने उनसे करीब 6 लाख रुपये यूपीआई के जरिए खाते में जमा कराए। लेकिन ना तो उनकी नौकरी ही लगी और पैसे भी वापस नहीं मिले। तहरीर पर आरोपी अंगद सेखोन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...

Continue Reading
Slider

हादसे में दो की मौत

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत हादसे में दो की मौत खबर ऋषिकेश मुनिकीरेती से है।यहां आज सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे जाकर एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत की सूचना है।

Continue Reading
Slider

आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सरखेत (मालदेवता) प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य लाने के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आपदा प्रभावित भैंसवाड़ा एवं छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। इन सभी परिवारों को 3-3 लाख रुपए प्रथम किस्त प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि क्यारा धनोल्टी मार्ग के अवशेष 04 किमी मोटर मार्ग का निर्माण जल्द किया जाएगा। मालदेवता के समीप लालपुला एस सिला-मोलधार- सुवाखोली मोटर मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा ...

Continue Reading
Slider

श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित सम्पन्न कराएं

यमुनोत्री/उत्तरकाशी 23 अप्रैल 2023 विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम आ रहे देश-विदेश के श्रद्धालुओं को यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर कोई दिक्कत नही होनी चाहिए। यात्रियों के साथ विन्रमता एवं शालीनता का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित सम्पन्न कराएं। यह निर्देश जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद रविवार को यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को दिए। जिलाधिकारी ने सीओ पुलिस को निर्देशित किया कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसलिए यात्रा रूट एवं पैदल मार्ग को सुगम बनाते हुए अतिरिक्त प्रयास किए जाए। जानकीचट्टी पार्किंग स्थल से भीड़ नियंत्रण के साथ ही पैदल मार्ग पर चलने वाले यात्रियों के लिए अलग रास्ता एवं डंडी कंडी का संचालन करने वाले लोगों के लिए अलग मार...

Continue Reading
Slider

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 मई, 2023 को

द्वितीय शनिवार 13 मई, 2023 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 23. अप्रैल,2023 हरिद्वार: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के सिविल जज/सचिव श्री अभय सिंह ने अवगत कराया कि वादकारीगण को सस्ता सुलभ एवं शीघ्र न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री सिकन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई, 2023 को हरिद्वार, रूड़की एवं लक्सर स्थित न्यायालयों में किया जायेगा। लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देते हुए सचिव/सिविल जज (एसडी) श्री अभय सिंह ने बताया कि इसमें फौजदारी के शमनीय वाद, 138 एन.आई.एक्ट वाद, बैंक धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान सम्बन्धी वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित सर्विस मामले, राजस्व एवं अन्य प्रकृति के सिविल वाद जिन...

Continue Reading