Slider

18 असिस्टेंट प्रोफेसरों को स्वास्थ्य मंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र

मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में कार्डियक यूनिट का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में अब कार्डियक यूनिट का शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि नियमित फैकल्टी आने तक पीपीपी मोड़ में कार्डियक यूनिट का संचालन होगा। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया। रविवार को चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बेस चिकित्सालय का निरीक्षण कर कार्डियक यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल में उक्त सेवा शुरु होने से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा मिलेगी। कहा कि छह माह में कैथ लैब भी बनकर तैयार हो जायेगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में नियमित नियुक्त हुए 18 असिस...

Continue Reading
Slider

केदारनाथ धाम जाने से पहले मौसम का पूर्वानुमान देखें

गंगोत्री-यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। 25 अप्रैल को श्री केदारनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री केदारनाथ धाम में गत दिनों से हो रही बारिश-बर्फबारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे मौसम के मद्देनजर संभल कर और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा प्रारंभ करें। विदित हो कि श्री केदारनाथ धाम में रुक-रुक कर बारिश एवं बर्फबारी जारी है। देश एवं विदेश से श्री केदारनाथ धाम आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को सूचित किया जाता है कि श्री केदारनाथ धाम जाने से पहले मौसम का पूर्वानुमान देखें। बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े ले जाए। बर्फबारी एवं अत्यंत ठंड होने के कारण यात्रा के दौरान तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सभी यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त इंतजा...

Continue Reading
Slider

यात्रा मार्ग पर मिलेंगे गुणवत्तायुक्त स्थानीय उत्पाद

देहरादून, देश-विदेश से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों और चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अब महिला स्वयं सहायता समूहों के गुणवत्तापरक उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी के निर्देशन में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम) चारधाम यात्रा मार्ग पर लगभग 200 अस्थाई आउटलेट खोलने जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आते हैं। प्रदेश में मिशन से जुड़ी 50 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों की चार लाख से अधिक महिलाएं विभिन्न उत्पाद तैयार करती हैं। इनमें पहाड़ के परंपरागत लाल चावल, दाल, मसालों से लेकर, जूस, अचार, सोवेनियर, धूप-अगरबत्ती व पूजन सामग्री, ऐपण, काष्ठ सामग्री, हैंडलूम व हैंडक्राफ्ट से संबंधित उत्पाद प्रमुख रूप से शामिल हैं। उच्च गुणवत्ता के इन उत्पाद...

Continue Reading
Slider

मातृशक्ति के आर्थिक स्वावलंबन हेतु उठे कारगर कदम

रुद्रप्रयाग जनपद में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए महिला समूह के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर को उपलब्ध कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दिक्षित इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है । जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने अवगत कराया है कि जनपद में महिलाओं को स्वरोजगर के अवसर उपलब्ध कराए जाने तथा उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है । उन्होंने अवगत कराया है कि विकासखंड ऊखीमठ के दुरस्त गांव जालमल्ला में महिलाओं को जागृत करते हुए नारी शक्ति ग्राम संगठन बनाया गया है । जिनके द्वारा दोना पत्तल बनाने का कार्य किया जा रहा है । नारी शक्ति ग्राम संगठन को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित किया गया है तथा मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत जालमल्ला में संगठन को दोन...

Continue Reading
Slider

आपातकालीन सेवा 108 के रिस्पांस टाइम घटा

यात्रा मार्गों पर तैनात रहेंगी 200 एम्बुलेंसः डा. धन सिंह रावत विभागीय अधिकारियों को दिये कोविड जांच बढ़ाने के निर्देश कहा, प्रदेश में नियंत्रण में है कोरोना, लेकिन बरतें सतर्कता देहरादून, 22 अप्रैल 2023 सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चार धाम यात्रा की तैयारियों के मध्यनजर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने चार धाम यात्रा में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य सहायोगी कार्मिकों की तैनाती को लेकर विस्तृत समीक्षा की। डा. रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा मार्गों पर 6 दर्जन आपातकालीन सेवा 108 सहित कुल 200 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। जिनमें ऑक्सीजन सिलेंडर सहित आवश्यक जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध है। यात्रा मार्गों पर तैनात आपातकालीन सेवा 108 के रिस्पांस टाइम को घटाकर 15 मिनट कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्र...

Continue Reading