गंगोत्री/यमुनोत्री 22 अप्रैल 2023 (सू.वि.) विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। तय कार्यक्रमानुसार गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। अब अगले छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री में मां गंगा एवं यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। आज पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खरशाली, यमुनोत्री में पूजा अर्चना की। उसके बाद मां यमुना जी की उत्सव डोली को शनि देव की अगुवाई में खरशाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज मां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट ...
Continue ReadingCategory: Slider
तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए : जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा निशुल्क पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरिद्वार : जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडेय ने शनिवार को पर्यटन विभाग द्वारा होटल राही में संचालित किये जा रहे चारधाम यात्रा निशुल्क पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया l जिलाधिकारी ने बारीकी से पंजीकरण केन्द्र की व्यवस्थाओं को देखा तथा वहां उपस्थित नेपाल के काठमांडू, महाराष्ट्र तथा देश के विभिन्न भागों से आये हुए तीर्थयात्रियों से बातचीत की तथा उन्हैं किसी भी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है, के संबंध में जानकारी ली, तो तीर्थयात्रियों ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाऐ सुचारु रूप से चल रही हैं तथा कोई दिक्कत नहीं है l जिलाधिकारी को अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में छः काउं...
Continue Readingजाह्नवी होलिस्टिक वेलनेस ने हरिद्वार में खोला अपना केंद्र केंद्र ने श्री कृष्णायन गौरक्षशाला में 18,000 देशी गायों की देखभाल हेतु अपना सभी लाभांश देने की घोषणा की 22 अप्रैल हरिद्वार, उत्तराखंड - दुनिया के सबसे जानी मानी आध्यात्मिक कल्याण और योग केंद्र में से एक,जाह्नवी होलिस्टिक वेलनेस ने आज अक्षय तृतीया के अवसर पर हरिद्वार में अपने नए केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर पूज्य सन्त स्वामी आत्मानंद जी महाराज, स्वामी ईश्वर दास जी, बीजेपी उत्तराखंड अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक प्रीतम सिंह पवार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। कुल 52 कमरों तथा 6 ट्रीटमेंट क्षेत्र के साथ शुरू किये गए इस केंद्र में भारतीय चिकित्सा पद्धतियों पर आधारित पारंपरिक एवं आधुनिक संसाधन युक्त है उल्लेखनीय है जाह्नवी होलिस्टिक वेलनेस सेंटर का विचार योगिनी डॉ. नूतन खेर के आध्यात्मि...
Continue Readingपौड़ी जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान ने जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर तहसील पौड़ी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डूंगरी में गेहूं की फसल पर की जा रही क्रॉप कटिंग का जायजा लिया। राजस्व विभाग ने डूंगरी गांव के कृषक ध्रुव सिंह के गेहूं के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। जिसमे 8 किलो 550 ग्राम गेहूं की फसल प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोये गए गेहूं के बीज के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। कहा कि क्रॉप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षत...
Continue Readingदेहरादून। राष्ट्रीय जनसपंर्क दिवस के अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय जी 20 मे जनसंपर्क की भूमिका रखा गया था। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वैश्विक परिपेक्ष्य में विश्व को दिशा देने का काम किया है। हमारी वसुधैव कुटुंब की परम्परा रही है। हमारे पारंपरिक जीवन मूल्य हमें सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की शिक्षा देते हैं। पर्यावरण संरक्षण की बात भी प्रमुखता से भारतीय विचारों में हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने प्राचीन समय से ही जीवन जीने के मंत्र दिए है। हम लोग समय के साथ अपने मूल्यों को छोड़ते जा रहे है। हमे अपने मूल्यों का संरक्षण करना जरूरी है, तभी हम विश्व को दिशा देने का काम कर सकते है। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर जनसंपर्क क्षेत्र से जुड़े सभी लोगो को प्रयास करना होगा कि हम उत्तराखंड की छवि को देश दु...
Continue Reading
