पौड़ीः भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व ने कार्यकारिणी का विस्तार कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। एडवोकेट नवीन गुसाईं को भाजपा जिला युवा मोर्चा महामंत्री बनाया गया है। इससे जनपद की युवाशक्ति उत्साहित है। जिला पंचायत सदस्य बड़ेथ प्रियंका रावत, मैली ग्राम प्रधान पुष्पा नेगी, महिला मंगल दल जाख की अध्यक्ष सुनीता नेगी, मंडल अध्यक्ष पैठाणी आनंद सिंह नेगी, महामंत्री देवेंद्र भंडारी, महामंत्री हरेंद्र नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ मनवर रावत, पूर्व प्रधान कांडाई हुकुम कंडारी, पूर्व जिला पंचायत विजय रौथाण, शेखर नेगी,प्रेम सिंह नेगी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पवन पटवाल ग्राम प्रधान जाख बीरेंद्र लाल समेत जनपद के कई युवाओं ने नवीन को महामंत्री पद दिए जाने पर खुशी जताते हुए शीर्ष नेतृत्व का साधुवाद किया है। इन लोगों का कहना है कि आम चुनावों से लेकर सांगठनिक गतिविधियों तक में नवीन गुसांई ...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने की भेंट। चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के लिये मुख्यमंत्री का जताया आभार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सांय मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने महामंत्री श्री बृजेश सती के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं तथा यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से देव दर्शन की व्यवस्था के निर्णय के प्रति मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सफल हो इसके लिये हम सबको सहयोगी बनना होगा ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु हमारी देवभूमि के संदेश को देश व दुनिया में पहुंचाने में भी मददगार बने। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित श्री प्रशांत डिमरी, श्री संजय तिवारी, आचार्य लक्ष्मी पाण्डे आदि...
Continue Readingमुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं। अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के दिये निर्देश। अधिकांश जन समस्याओं का मुख्यमंत्री ने मौके पर ही किया निस्तारण। जन शिकायतों पर हुई कार्यवाही का मुख्यमंत्री स्वयं लेंगे फीडबैक। कार्यों में अनावश्यक विलंब करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन ससमयाओं को सुना। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, जमीन से संबंधित एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई है, उनका शीघ्र समाधान किया जायेगा। अधिकांश जन समस्याओं एवं शिकायतों का उन्होंने मौके पर ह...
Continue Readingउत्कृष्ट शोध हेतु “गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड” से 6 शोधार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित। *पथ प्रदर्शक कार्यक्रम के अन्तर्गत 49 मेधावी छात्रों को प्रदान की गई छात्रवृत्ति। *सामाजिक कार्य एवं शैक्षणिक उन्नयन हेतु राज्यपाल ने प्रदेश की 23 सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं को प्रदान की आर्थिक सहायता। *वर्तमान समय ज्ञान-विज्ञान और अनुसंधान का है- राज्यपाल। राजभवन देहरादून 21 अप्रैल, 2023 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 शोधार्थियों गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न संस्थानों में अध्ययनरत 49 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की गयी। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेशभर की 23 सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं को आर्थिक सहायत...
Continue Readingदेहरादून, 21 अप्रैल। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में किसान भवन में उत्तराखंड सीड एंड ऑर्गेनिक प्रोडक्शन एसोसिएशन की 52वीं प्रबंध कार्यकारिणी परिषद की बैठक आहुत की गई। मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई और एजेन्सी की विगत् 51वीं बैठक में पारित निर्णयों की पुष्टि प्रदान की गई तथा वर्ष 2023-24 में होने अनुमानित आय-व्यय (बजट) एवं एनआईसी द्वारा ऑर्गनिक सर्टीफिकेशन एजेन्सी का ऑनलाईन सॉफ्टवेयर विकसित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग सहित समस्त सम्बन्धित विभागों को मिलेट वर्ष 2023 को सफल बनाने के लिये आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही किसान भवन की साज-सज्जा, रंग-रोगन के लिये 25 लाख की धनराशि कृषि विभाग को हस्तान्तरित करने के लिए निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ब...
Continue Reading
