मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला है। आज जी-20 के कार्यक्रम देश के कोने कोने में कराए जा रहे हैं, ताकि भारत का प्रत्येक नागरिक इस महासम्मेलन का प्रतिभागी बन सके। उन्होंने कहा आज सरकार की योजनाओं का निर्वाण अंत्योदय पर केंद्रित रहता है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक किस प्रकार योजनाओं का लाभ पहुंचे इस पर हर स्तर पर गंभीरता से विचार किया जाता है। मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकुल कॉलेज मैदान, हरिद्वार में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित सद्भभावना सम्मलेन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ऋषिकुल मैदान में चाहर दिवार...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘हिल की बात : युवा संवाद’ कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तराखण्ड की लोक परंपरा एवं संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई। स्कूली बच्चों द्वारा भाषण एवं कविता का प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मुख्यमंत्री से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिल की बात : युवा संवाद कार्यक्रम में आये सभी विद्यार्थियों एवं युवाओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनका देवभूमि उत्तराखण्ड से कर्म एवं मर्म का रिश्ता है। प्रधानमंत्री जी के 09 साल ...
Continue Readingरुद्रप्रयाग 15 अप्रैल, 2023 श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मा. मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग एवं धाम में की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों तथा केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ हवाई सर्वेक्षण कर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। मा. मुख्य सचिव द्वारा हवाई सर्वेक्षण के बाद स्थानीय होटल में यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों तथा केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एस.सी. लोनिवि राजेश शर्मा को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में जो भी पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करना सु...
Continue Readingसचिव उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण डा. रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम यात्रा विषय पर आगामी 18 व 20 अप्रैल 2023 को प्रस्तावित टेबिल टॉप एवं मॉक अभ्यास में बेहतर समन्वय एवं संचालन हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हेतु ऑनलाइन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिव आपदा प्रबन्धन ने मॉक अभ्यास के दौरान समन्वयक अधिकारियों तैनाती तथा मॉक अभ्यास के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में चर्चा की। इसके साथ ही विभागीय नोडल अधिकारियों के विवरण, सेक्टर ऑफिसर्स, इंसिडेंट कमाण्डर की तैनाती, उनकी लोकेशन, सेटेलाइट फोन नम्बर व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस जवानों, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ तैनाती के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। चारधाम यात्रा मार्ग पर चेक पॉइंटस, जीआइएस प्लेटफॉर्म पर तीर्थ यात्रियों के एन्ट्री तथा एक्जिट पॉइंटस,...
Continue Readingदेहरादून सहायक निदेशक रोजगार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय जितेन्द्र कुमार ने अवगत कराया कि दिव्यांगों हेतु नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर देहरादून (NCSC for DA-Dehradun ) दिव्यांग जनों के प्रशिक्षण व् रोजगार हेतु भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के रोजगार महानिदेशालय द्वारा 2018 में स्थापित एक ख्याति प्राप्त संस्थान है यह केन्द्र उत्तराखंड के सभी दिव्यांग जनों को रोजगार पंजीकरण, स्वरोजगार, कौशल विकास व व्यवसायिक मार्गदर्शन की सेवाए प्रदान कर उन्हें स्वावलम्बी बनता है। केन्द्र द्वारा दो ट्रेडो/ व्यवसायों 1. Consumer Electronics 2- Computer operation and IT Enabled Services दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क एक वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स संचालित किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान रु 2500/महीना का वजीफा भी DBT के माध्यम से प्रदान किया जाता है। इस केन्द्र की सेवाएं 15 से 50 आयु तथा 40 प्रतिशत या उससे अधिक द...
Continue Reading
