Slider

अधिकारियों को चारधाम यात्रा से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश

देहरादून आयुक्त गढवाल मण्डल ने कहा कि चारधाम यात्रा के महत्व को समझते हुए संगठित समन्वयित होकर टीम भावना से कार्य करें। कहा कि विगत वर्ष की चारधाम यात्रा का अनुभव सकारात्मक रहा है इस यात्रा वर्ष अधिक तीर्थ यात्रियों के आने की पूरी संभावना है। उत्तराखण्ड देवभूमि में आनेवाले सभी श्रद्धालुओं को धामों के दर्शन हों इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि पिछले यात्रावर्ष में रिकार्ड 46 लाख तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे इस यात्रा वर्ष में इससे भी अधिक तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की संभावना है तीर्थयात्रियों की यात्रा सरल सुगम रहे इसलिए यात्रा को रेगुलेट किया जाना जरूरी है, इसके लिए यात्रियों के आनलाइन/आफलाईन पंजीकरण की व्यवस्था को लागू किया गया है। साथ ही जिलाधिकारियों को बदरीनाथ, केदारनाथ तथा गंगोत्री, यमुनोत्री में आवास व्यवस्था,यात्रा मार्गों के सुदृढ़ीकरण, पैदल मार्ग सुरक्षात्मक...

Continue Reading
Slider

टिहरी गढ़वाल ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल ने किया प्रथम स्थान प्राप्त।* इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार ने बताया कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल ने अपै्रल, 2022 से फरवरी, 2023 तक 29 मदों में ‘ए‘ श्रेणी प्राप्त कर प्रदेश के 13 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विकास की मार्गदर्शक बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में गरीबी हटाओ, जन शक्ति, किसान मित्र, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, शुद्ध पेयजल, जन-जन का स्वास्थ्य, सबके लिए शिक्षा, अनुसूचित जाति/जनजाति/अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण, बाल कल्याण, युवा विकास, बस्ती सुधार, पर्यावरण सुरक्षा एवं वन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा, पिछड़ा क्षेत्र विकास तथा ई-शासन मे...

Continue Reading
Slider

कड़ी मेहनत से मेले को आयोजित करने का प्रयोजन सफल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी होम) पहुंचकर उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित वैशाखी मेले का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान पंजाबी महासभा द्वारा श्री धामी को पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बैसाखी पर्व की ’लख-लख बधाइयां देते हुए गुरुदेव से प्रार्थना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में नव-तरंग, नव-उमंग और नव - सृजन लेकर आए। उन्होंने स्मरण करते हुए कहा कि जैसी अनुभूति नानकमत्ता साहिब में कार सेवा के समय होती है, वैसी ही अनुभूति आज बैसाखी मेले में आप सबके बीच उपस्थित होकर हो रही है। उन्होंने कहा किअसभी लोगों विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं के द्वारा जो सम्मान दिया गया है, यह सम्मान मेरे लिए महज सम्मान नहीं, हमारी महान संस्कृति के तेज, त्याग और तपस्या का प्रसाद है, यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि प्रदेश की समस...

Continue Reading
Slider

प्रति विपरीत परिस्थितियों में भी शालीनता

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम में दिनांक 13, 14 एवं 15 अप्रैल,2023 को सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व हेतु नियुुक्त पुलिस/प्रशासनिक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की संयुक्त ब्रीफिंग में प्रतिभाग किया। व्यवस्था की दृष्टि से सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व के लिये पूरे मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 15 जोन तथा 39 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व महत्वपूर्ण पर्व हैं। इसके अतिरिक्त बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती एवं वीकइण्ड को देखते हुये इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं/पर्यटकों/अनुयाईयों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिस किसी की भी ड्यूटी निर्धारित स्थानों पर लगी है, वे अपनी ड्यूटी ईमान...

Continue Reading
Slider

स्वास्थ्य सचिव ने हेल्थ एटीएम का निरीक्षण किया

पौड़ी चारधाम यात्रा के मध्य नजर यात्रा के मुख्य पड़ाव श्रीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ0 आर.राजेश कुमार ने उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर व बेस चिकित्सालय श्रीकोट में स्थापित हेल्थ एटीएम का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य सचिव ने हेल्थ एटीएम के सुचारू रूप से संचालन के लिए चिकित्सालय प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्थ एटीएम पर एक टेक्निकल व्यक्ति तैनात रखें। साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पूरी तैयारियों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं में पैरामेडिकल स्टाफ को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा रूट पर गढ़वाल मंडल में चिन्हित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में सीएसआर के अंतर्गत हेवलेट पेकर्ड इंटरप्राइजेज द्वारा 50 हेल्थ एटीएम स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु स्थापित किए गए हैं। हेल्थ एटीएम पर ब्लड ...

Continue Reading