Slider

शहरों को जोड़ते हुए संयुक्त रूप से योजना तैयार करने के निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में ऋषिकेश और हरिद्वार शहर के बाईपास मार्गों के सम्बन्ध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ऋषिकेश एवं हरिद्वार शहरों को जोड़ते हुए संयुक्त रूप से योजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश तीर्थ और योगा कैपिटल की दृष्टि से विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश अलग-अलग शहर होने के बावजूद उसका ट्रेफिक प्लान पृथक-पृथक नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि इन दोनों शहरों को जोड़ते हुए संयुक्त प्लान पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि इन सड़कों को कम से कम 50-60 सालों के यातायात संकुलन को देखते हुए तैयार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु एवं प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कॉर्प...

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड की अतिथि देवो भवो की पहचान

देहरादून परिवहन मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार श्री चन्दन रामदास की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा-2023 की बैठक कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड में सम्पन्न हुई। माननीय मंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मननीय परिवहन मंत्री ने कहा कि हमारा ध्येय चारधाम यात्रा को पुराने अनुभवों से सीख कर कुछ और बेहतर करने का है। पिछली कमियों को दूर करते हुए, इस बार नई और बेहतर सुविधायें यात्रियों को उपलब्ध कराना हमारा ध्येय है। चारधाम यात्रा मात्र परिवहन विभाग ही नहीं अपितु पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य, पुलिस सभी विभागों से सम्बन्धित है। चूंकि यात्रा हेतु सड़क मार्ग ही एक मात्र साधन है अतः यात्रा का संचालन सभी परिवहन कम्पनियों और परिवहन व्यवसायियों के सहयोग से ही संभव है और वाहन स्वामियों के सहयोग से चारधाम यात्रा को सुगम और सरल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले यात्रा मे...

Continue Reading
Slider

जोशीमठ राहत कार्योँ हेतु 2 करोड़ रुपए

सीएम आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर टीएचडीसी के सीएमडी श्री आर. के. विश्नोई ने जोशीमठ राहत कार्योँ हेतु 2 करोड़ रुपए की धनराशि का चेक सौंपा।

Continue Reading
Slider

भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक पद्धतियों का समूचे विश्व में मान

मुख्यमंत्री ने किया भाजपा जिला देहरादून ग्रामीण की जिला बैठक में प्रतिभाग पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों के निर्वहन की दी सीख जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सेलाकुई में आयोजित भाजपा जिला देहरादून ग्रामीण जिला बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने सभी से पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों के निर्वहन एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक पद्धतियों का समूचे विश्व में मान बढ़ रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि आज हम सभी प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश में किए जा रहे महान कार्यों के साक्षी हैं। चाहे वो...

Continue Reading
Slider

अतिक्रमण पर सख्त हुआ प्रशासन

टिहरी *जी-20 सम्मेलन एवं चारधाम यात्रा के मध्य नजर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा भद्रकाली, मुनी की रेती, ढालवाला क्षेत्र तथा नरेंद्रनगर रानीपोखरी बाईपास रोड़ का किया गया स्थलीय निरीक्षण।* जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत भद्रकाली, मुनी की रेती एवं ढालवाला क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा सभी कार्यों को समयंतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम नरेंद्रनगर को निर्देशित किया कि नेटवर्किंग तारों के जाल को सुव्यवस्थित करने हेतु नोटिस विज्ञप्ति जारी करते हुए दो दिन के अंदर हटावाना सुनिश्चित करें। साथ ही पार्किंग स्थल के आस पास जहां जहां अतिक्रमण किया गया है, उसको चिन्हित कर अ...

Continue Reading