Slider

आज लगेंगे पौड़ी के गावों में BJUM के स्वास्थ्य शिविर

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत लगाए जा रहे हैं कैंप पौड़ी जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अच्छी खबर है। यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की पहल पर कल 12 अप्रैल बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा के सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत हो रहे हैं। पौड़ी जिले के दुधार खाल, कोट, कलजीखाल, थलीसैंण, ल्वाली बाजार, खिरशू, किरखू बाजार, गंवाड़ी, फरासू बाजार में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाना है। पौड़ी और पैठाणी में पैनेसिया हॉस्पिटल के सहयोग से कैंप लगाए जाएंगे, यह जानकारी पेनेशिया के एमडी रणवीर सिंह चौहान ने दी। जनहित के इस कार्य में सहयोग के लिए युवा मोर्चा के अध्यक्ष मयूर भट्ट ने पेनेशिया का आभार जताया है। कार्यक्रम के संयोजक नवीन गुसाई ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में सामाजिक ...

Continue Reading
Slider

झुलसने से दो युवकों की मौत

दर्दनाकः जगल की आग में जलने से दो युवकों की मौत जंगल की आग में झुलसने से दो युवकों की मौत खबर पौड़ी जनपद के विकास खंड पोखड़ा से है। यहां ग्राम कंडुली आग में झुलसने से कुलदीप कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय दीनदयाल नौटियाल, ग्राम कंडुली,पट्टी तलाई की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि दूसरे घायल युवक विकास पुत्र महिपाल सिंह,ग्राम सेडियाखाल को 108 के माध्यम से राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखडा लाया गया था। वहां से उसे संयुक्त चिकित्सालय सतपुली रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कर प्रशासन ने मृतकों के शवर परिजनों को सौंपे।

Continue Reading
Slider

ई-ग्रंथालय पर एक लाख छात्र-छात्राए पंजीकृतः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून, 11 अप्रैल 2023 प्रदेश के समस्त राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एक क्लिक पर लाखों किताबें उपलब्ध रहेंगी। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर राज्य के 115 उच्च शिक्षण संस्थानों को ई-ग्रंथालय पोर्टल से जोड़ा गया है। ई-ग्रंथालय पोर्टल पर इन उच्च शिक्षण संस्थानों के एक लाख 9 हजार 250 छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी मेंबर्स का पंजीकरण किया जा चुका है, जोकि डिजिटल एजुकेशन के क्षेत्र में राज्य के लिये एक बड़ी उपलब्धि है। ई-ग्रंथालय पर पंजीकृत होने से उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को अब किताबों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा, उन्हें ई-ग्रंथालय पोर्टल पर कोर्स बुक के साथ-साथ विभिन्न विषयों के रिसर्च पेपर ऑनलाइन उपलब्ध मिलेंगे। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उत्तराखंड डिजिटल एजुकेशन के क्षेत्र ...

Continue Reading
Slider

खाद्य मंत्री ने की विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्या द्वारा विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि बजट में विभाग द्वारा किये गये प्रावधानों जैसे नमक, चीनी को सब्सिडाईज्ड रेट में उपलब्ध कराने के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई तैयारियों तथा प्रस्तावों की प्रगति पर जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आगामी कैबिनेट बैठक में नमक तथा चीनी को सब्सिडाईज्ड रेट में उपलब्ध कराने के संबंध में प्रस्तावों को लाया जाए। मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अन्त्योदय परिवार तथा पी.एच.एच. कार्ड धारक को प्रति कार्ड 02 किलो चीनी तथा 01 किलो नमक 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ प्राप्त हो सके, इसको हम सुनिश्चित कर रहे हैं साथ ही प्रति राशन कार्ड और प्रति राशन डीलर को प्रति किलो 01 रूपये लाभांश के भी दिये जाने क...

Continue Reading
Slider

संस्कृत विभाग की भूमि होगी कब्जा मुक्तः डॉ. धन सिंह रावत

जिला प्रशासन चिन्हित करेगा विभाग को आवंटित भूमि देहरादून, संस्कृत विभाग को ब्रह्माखाला देहरादून में आवंटित 2.38 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जाधरियों से मुक्त करा कर विभाग को वापस दिलाने के लिये जिला व पुलिस प्रशासन कार्रवाई करेंगे। इसके लिये जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा संस्कृत शिक्षा की नियमावली को एक सप्ताह के भीतर जारी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न बिंदुओं को लेकर संस्कृत विभाग की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संस्कृत निदेशालय के निर्माण हेतु तहसील देहरादून के सहस्त्रधारा रोड़ पर ब्रह्मखाला में राज्य सरकार द्वारा लगभग 2.38 हेक्टेयर आवंटित की गई थी। जिस पर कुछ लोगों द्वारा अबैध कब्जे कर मकान बना लिये गये हैं। जिसकी शिकायत विभाग...

Continue Reading