रुद्रप्रयाग 11 अप्रैल, 2023 जनपद में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्द्धन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में जनपद में जल शक्ति केंद्रों की स्थापना हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में जल शक्ति केंद्रों की स्थापना की जानी है जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में जिन क्षेत्रों में जल स्तर कम हो रहा है तथा पुराने जल स्रोतों के संवर्द्धन एवं जीर्णोद्धार तथा वर्षा के जल को संरक्षित करने के लिए जो भी कार्य योजना तैयार की जानी है इसके लिए सभी अधिकारी तत्परता से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी मानसून के मध्यनजर प्रथम चरण के लिए 31 जुलाई, 2023 तक...
Continue ReadingCategory: Slider
हरिद्वार: मा० अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव/अपर सचिव, पंचायतीराज, उत्तराखण्ड श्री बी0एस0 वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सी०सी०आर०) में नगर निगम क्षेत्र में अन्य पिछड़े वर्ग के सर्वेक्षण की कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में जनसुनवाई/बैठक आयोजित हुई। आयुक्त नगर निगम श्री दयानन्द सरस्वती ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बैठक/जनसुनवाई में नगर निगम हरिद्वार के समस्त वार्डों के सम्बन्ध में विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। मा० अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने जनसुनवाई/बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा नगर निगम क्षेत्र में अन्य पिछडे वर्ग के सर्वेक्षण कार्यवाही के प्रकरण में निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं अन्य हितबद्ध जन सामान्य के साथ नगर निगम, हरिद्वार के अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण के सम्बन्ध में विस्तृत विचार विमर्श किया तथा दिशा-निर्देश दिये। मेला नियंत्रण भवन ...
Continue Readingदेहरादून, 10 अप्रैल। राज्य कृषि विपणन बोर्डों की राष्ट्रीय परिषद के चेयरमैन एवं प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को विधानसभा में कौसाम्ब द्वारा 11 से 13 अप्रैल तक मिलेट्स की संभावनायें और अवसर पर आधारित राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन के संबंध में प्रेस वार्ता की। मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में घोषित किया है। जिसके दृष्टिगत उत्तराखंड में पहली बार 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक मसूरी में कौसाम्ब और उत्तराखंड राज्य द्वारा मिलेट्स पर आधारित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल सहित विभिन्न राज्य कृषि विप...
Continue Readingरुद्रप्रयाग कोविड की तैयारियों को लेकर जनपद में माधवाश्रम कोटेश्वर कोविड चिकित्सालय सहित जनपद की 41 राजकीय चिकित्सा इकाईयों में जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल का आयोजन कर व्यवस्थाओं को परखा गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा मॉक ड्रिल में व्यवस्थाएं चाक चौबंद पाए जाने पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ विभाग को कोविड व्यवस्थाओं को पूरी निगरानी के साथ अतिरिक्त सर्तकता बरतने को कहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएस मार्तोलिया ने अवगत कराया है कि कोविड संक्रमण से निपटने के लिए सोमवार को जनपद के माधवाश्रम कोविड चिकित्सालय, डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ, गुप्तकाशी सहित 41 राजकीय चिकित्सालयों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-अगस्त्यमुनि में विधायक श्रीमती शैलारानी रावत व माधवाश्रम कोटेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-ज...
Continue Readingहर्षिल/उत्तरकाशी, केन्द्रीय मंत्री पर्यटन, संस्कृति, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास जी. किशन रेड्डी ने उत्तरकाशी जिले केे सीमांत गावों का भ्रमण कर भारत सरकार की ‘वाईब्रेंट विलेज‘ योजना के तहत सीमांत क्षेत्रों के तेजी से विकास एवं स्थानीय निवासियों की बेहतरी के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के सभी विभागोें को समन्वित प्रयास करने पर बल दिया। श्री रेड्डी ने कहा कि सीमांत के लोग देश की सीमाओं के स्वाभाविक प्रहरी हैं, लिहाजा उन्हें सशक्त बनाकर देश को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया जा सकता है। श्री रेड्डी ने अपने दो दिवसीय दौरे पर हर्षिल पहुंचकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। सीमा की सुरक्षा में बल के योगदान को उल्लेखनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जांबाज हिमवीरों पर देशवासियों को गर्व हैे। उन्होेनें इस मौके पर उपस्थित बल की महिला कर्मियों के ...
Continue Reading
