अत्यंत दुखद खबर टिहरी जनपद के प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत लोर्वाखा- पुजार गांव से है। यहां गांव के समीप एक यूटीलिटी वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने से उसमें वाहन में सवार तीन बच्चों की मौके मौत हो गई। लंबगांव थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया रविवार देर सांय को प्रतापनगर के पनियाला से पुजार गांव की ओर रेत लेकर जा रहा यूटीलिटी वाहन पर पुजार गांव के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गया। उसमें सवार गौरव व्यास (11) वर्ष पुत्र मनोज व्यास, राहुल (10)वर्ष पुत्र धर्मानंद तथा अखिलेश (14) वर्ष पुत्र प्रकाश लाल तीनों निवासी पुजार गांव वाहन के साथ खाई में गिरने मौके मौत हो गई। जबकि वाहन चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। तीनों मासूम बच्चों की मौत की सूचना से पुजार गांव में मातम पसर गया।
Continue ReadingCategory: Slider
हरिद्वार, । प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति हरिद्वार के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति के लिए बच्चो को भी पुरुस्कृत किया गया। अपने संबोधन के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मैं सैनिकों के कार्यक्रमों में एक मंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक पूर्व सैनिक होने के नाते आता हूं। उन्होंने कहा जब मैं सैनिकों के कार्यक्रम में जाता हूं तो एक परिवार के बीच होने का एहसास होता है। मंत्री जोशी ने कहा मैं किसी भी सैनिकों के कार्यक्रम को नहीं छोड़ता हूं, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ...
Continue Readingदेहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नकरौंदा में स्थित क्षत्रिय कल्याण समिति के नवनिर्मित सामुदायिक भवन के उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र और अपने कौम के लिए हर व्यक्ति को आगे रहना चाहिए जो समाज अपने देश और कौम के लिए चिंता नहीं करता उस समाज का पतन हो जाता है। उन्होंने कहा कि शास्त्र हमारे धर्म के मार्गदर्शक हैं लेकिन धर्म और देश की रक्षा के लिए शस्त्र भी उतने ही जरूरी है जितने कि शास्त्र। इसलिए हमारे एक हाथ में शास्त्र और दूसरे हाथ में शस्त्र होना चाहिए। पूर्व सीएम ने समाज का आह्वान किया कि हमें अपने देश और कौम की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहना होगा और अपने धर्म के कमजोर लोगों की मदद के लिए तत्पर रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज हम तमाम तरह के संगठन तो बना लेते हैं लेकिन छोटी-छोटी चीजों को लेकर के उसमें ऐसे मतभेद पैदा हो जाते हैं कि वे संगठन अकाल मृत्यु के क...
Continue Readingरुद्रप्रयाग श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्तीय ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारी एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दिक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में की जा रही तैयारी एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया । जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के लिए 17 दिन का ही समय शेष रह गया है इसके लिए जो भी व्यवस्था एवं जो भी कार्य किए जाने है उन्हे तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता डी डी एम ए को निर्देश दिए है कि यात्रा मार्ग में जिन स्थानों में रेलिंग कार्य किया जाना है एवं ट्रैक रूट में जो भी मरम्मत कार्य किया जाना है उन कार्यों को त्वरित गति से करना सुनिश्चित करे । जिलाधिकारी ने सुलभ इंटरनेशनल को भी निर्देश दिए है कि यात्र...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने किया विचार यात्रा संगोष्ठी को सम्बोधित। बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित। बुजुर्ग कार्यकर्ताओं से मिलती है राष्ट्र सेवा तथा राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा। संगोष्ठी में वक्ताओं ने युवा मुख्यमंत्री द्वारा राज्य हित में लिये जा रहे निणयों की की सराहना। मुख्यमंत्री के निर्णयों को बताया अन्य राज्यों को प्रेरणा देने वाला। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें अपने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं से राष्ट्र सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। हमारे इन महान कार्यकताओं के अथक परिश्रम के बल पर आज भारत ही नही विश्व का बडा संगठन खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह हमारे वरिष्ठ लोगों के प्रताप का फल है कि आज उन जैसा सामान्य कार्यकर्ता उत्तराखण्ड़ के मुख्य सेवक के रूप में कार्य कर रहा है। सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में भाजपा द्वारा आयोजित विचार ...
Continue Reading
