Slider

प्रीबुकिंग चार धाम यात्रा पंजीकरण की विशेष सुविधा

प्रीबुकिंग वाले श्रद्धालुओं तथा यात्रा मार्ग पर स्थित होटल धारकों के लिए चार धाम यात्रा पंजीकरण की विशेष सुविधा उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के देहरादून मुख्यालय में चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों एवं यात्रा मार्ग पर स्थित होटल धारकों की सहायता के लिए एक 15 लाइन वाला कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। जिन यात्रियों ने चार धाम यात्रा के लिए होटल बुकिंग करवा ली है परंतु उन्हें वेब पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण नहीं मिल पा रहा है, ऐसे यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे टोल फ्री नंबर 1364 (उत्तराखण्ड से) अथवा 0135 1364 अथवा 0135-3520100 पर कॉल करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह सुविधा उत्तराखंड के उन होटल स्वामियों को भी उपलब्ध कराई जा रही है जिनके ग्राहकों को पंजीकरण नहीं मिल पाया है, वह भी उपरोक्त नंबरों पर कॉल कर अपने अथितिओं का पंजीकरण करवा सकते हैं। यद्यपि इस प्...

Continue Reading
Slider

सीएम धामी ने ऑली में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है। आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए अच्छे से अच्छा जो हो सकता वो किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए सबसे अच्छा मुआवजा तय किया गया है। जो लोग मुवाअजा ले सकते हैं, उनको जल्दी से जल्दी मुवाअजा ले लेना चाहिए। ऐसे प्रभावित परिवार जिनके पास अपनी भूमि नही है उनके पुनर्वास के लिए भूमि चयन के बाद प्रीफेबरिकेटेड भवन तैयार किए गए है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने औली रोड में प्रीफैबरीकेटेड भवन निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ आपदा राहत कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत अभी 167 परिवारों को राहत शिविरों में रखा गया है। ...

Continue Reading
Slider

धनदा के सराहनीय प्रयासः सुधार की कोशिशों से ही संवरेगा सरकारी शिक्षा व्यवस्था

11 अप्रैल को प्रत्येक स्कूल में मनाया जायेगा प्रवेशोत्सवः डॉ. धन सिंह रावत मुख्यमंत्री देहरादून के आवासीय विद्यालय से करेंगे प्रवेशोत्सव का शुभारम्भ विभिन्न स्कूलों में उपस्थित रहेंगे सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि प्राथमिक विद्यालयों के 30 हजार शिक्षकों को वितरित किये जायेंगे टैबलेट देहरादून, 08 अप्रैल 2023 प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में आगामी 11 अप्रैल को प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। वह आवासीय विद्यालय बनियावाला में नये बच्चों को स्कूल में प्रवेशित करायेंगे। इस मौके पर प्रदेशभर के लगभग 30 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट भी वितरित किये जायेगे, इसके लिये प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों के खातों में दस-दस हजार रूपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जायेगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री ड...

Continue Reading
Sliderखेल

जोशीमठ के जोशीलेः जोशीमठ में मैराथन शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन। देश के विभिन्न राज्यों के 300 से अधिक एथलीट्स ने हिस्सा लेकर सुरक्षित जोशीमठ का दिया संदेश। उत्तराखंड स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन एवं स्काई रनिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में जोशीमठ में राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय मैराथन प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ नरसिंह एवं नव दुर्गा मंदिर प्रांगण से मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जोशीमठ औली में मैराथन सहित अन्य साहसिक और रोमांचक खेल प्रारंभ होने पर हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जोशीमठ औली से हिमालयन मैराथन, फन रेस सहित अन्य खेलों का शुभारंभ होना हमारे लिए गौरव की बात है। हम लगातार उत्तराखंड में ऐसे कार्य, धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे यहां के पर्यटन को और अधिक बढ़ावा ...

Continue Reading
Slider

शादी में जा रहे एक ही परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के लालकुंआ क्षेत्र से एक दुखद खबर आई है। यहां एक स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें बिंदुखत्ता निवासी एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुर्गापाल कालोनी निवासी सेंचुरी मिल कर्मी सोन शाह उम्र 27 वर्ष शुक्रवार की शाम को अपनी पत्नी पूजा देवी, पांच साल की पुत्री रुचिका, तीन साल के पुत्र दिव्यांशु, भाई रवि उम्र 21 वर्ष, बहन खुशी 12 वर्ष के साथ अपने गांव गालिबपुर देवरिया बिशंभरपुर जा रहे थे। तभी गांव के निकट श्रीदत्तगंज उनकी कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमें सवार सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा कि मृतक परिवार एक शादी समारोह में भाग लेने अपने मूल गांव उत्तर प्रदेश देवरिया जा रहा था।

Continue Reading