Slider

कोविड संक्रमण के नियंत्रण, बचाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में बैठक

देहरादून कोविड संक्रमण के नियंत्रण, बचाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड संक्रमण के बढते प्रकरणों के दृष्टिगत चिकित्सालयों में उपलब्ध उपकरण एवं सुविधाओं को सक्रिय रखें साथ ही चिकित्सालयों में बैड, आक्सीजन आदि व्यवस्थाएं जांच लें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में संक्रमण न फैले इसके लिए सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में कोविडगाईड लाईन के अनुसार व्यवस्थाएं बनाने हेतु निर्देशित कर दिया जाए, ताकि चिकित्सालयों में भर्ती अन्य मरीजों को कोविड संक्रमित होने का खतरा न रहे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि अभी जो मरीज हाॅस्पिटल में भर्ती हुए है, वे को-मोर्बिटी अवस्था वाले है। सामान्य संक्रमित मरीज को हाॅस्पिटल म...

Continue Reading
Slider

अवलोकन हेतु सौंग डैम साइट पर पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रस्तावित सौंग बांध के डैम क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित बांध के बनने से पूरे देहरादून शहर और आसपास के गांवों को ग्रेविटी से पीने का पानी मिलने के साथ ही सिंचाई के लिए भी अगले 50 साल तक पानी की आपूर्ति हो सकती है। इस बांध को बनाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए लगभग सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी कर ली थी। अब इस बांध को केवल वित्तीय स्वीकृति मिलनी शेष है। इस बांध को जल्दी से जल्दी मंजूरी दिलाने के लिए वो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मिलकर अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बांध के बनने से प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना हर घर में नल और नल में जल की पूर्ति भी होगी। इस बांध को बनाने के लिए वो वर्ष 1993 से प्रयास कर रहे हैं। पार्टी के संगठन मंत्री रहते हुए उन्होंने व...

Continue Reading
Slider

सीएम धामी बोले, हमारे युवा स्वरोजगार अपनाकर बनें रोजगार देने वाले

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के लिए समर्पित सरकार है। हमने भर्ती माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। हमारे युवाओं के साथ कोई धोखा करने की सोचे भी नहीं, इसके लिये हमने देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया है। पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता से परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। तीन परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है जिसमें तीन लाख युवा सम्मिलित हुए है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे स्वरोजगार की ओर ध्यान देकर रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सीमित हैं अतः युवाओं को स्वरोजगार के प्रति ध्यान देना होगा। राज्य सरकार इस दिशा में युवाओं के साथ खड़ी है तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रयासरत है। शुक्रवार को सायं उत्तरांचल विश्वविद्यालय परिसर में एक न्यूज चैनल द्वारा आय...

Continue Reading
Slider

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 75वें काउंटडाउन पर डिब्रूगढ़ में ‘योग महोत्सव’

योग महोत्सव में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास । देहरादून 7 अप्रैल, 2023। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 75वें काउंटडाउन पर डिब्रूगढ़ में आयोजित 'योग महोत्सव' सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के मैदान में कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) का अभ्यास किया। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा कि “यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि डिब्रूगढ़ इस अद्भुत वातावरण में ‘योग महोत्सव’ की मेजबानी कर रहा है। हम योग को स्वस्थ और बेहतर कल की दिशा में एक वैश्विक आंदोलन बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। योग को जीवन के एक तरीके के रूप में बढ़ावा देने का हमारा प्रयास न केवल हमारे स्वास्थ्य को समृद्ध करेगा बल्कि हमारे प्रधानमंत्री के विजन 'स्वस्थ भारत' के निर्माण में भी निर्णायक भूमिका निभाएगा।...

Continue Reading
Slider

सभी चिकित्सा इकाईयों में 10 अप्रैल को आयोजित होगी मॉक ड्रिल

कोरोना महामारी की रोकथाम को मुस्तैद है सरकारः डॉ0 धन सिंह रावत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री की वर्चुअल बैठक में रखा तैयारियों का लेखा-जोखा देहरादून, 07 अप्रैल 2023 देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये राज्य सरकार अलर्ट मोड़ पर है। कोरोना महामारी की आहट को देखते हुये सूबे में कोरोना जांच एवं वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये है। इसके अलावा अधिकारियों को चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद करने को कहा गया है। प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिये पर्याप्त संसाधन एवं प्रबंधन का अनुमान लगाने के उद्देश्य से आगामी 10 अप्रैल को सभी चिकित्सा इकाईयों में मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडावि...

Continue Reading