129 करोड़ 11 लाख 74 हजार रुपए की 22 योजनाओं का किया गया लोकार्पण शिलान्यास धनराशि 9159.04 लाख रुपये से 11 योजनाओं का किया गया शिलान्यास धनराशि 3752.70 लाख रुपये से निर्मित 11 कार्यों का किया गया लोकार्पण पौड़ी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी चौबट्टाखाल पहुंचे, जहां उन्होंने कुल धनराशि 129 करोड़ 11 लाख 74 हजार रुपए की 22 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने धनराशि 9159.04 लाख रुपये से 11 योजनाओं का शिलान्यास तथा धनराशि 3752.70 लाख रुपये से निर्मित 11 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में लागत 290.55 लाख के पुस्तकालय भवन एवं बहुउद्देशीय हॉल, चौबट्टाखाल में लागत 308.20 लाख से 24 शय्याओं के पर्यटक आवास गृह, नगर पंचायत सतपुली के कार्यालय भवन लागत 161.44 लाख, विकासखण्ड बीरोंखाल के आवासीय भवन टाइप-2 संख्या-...
Continue ReadingCategory: Slider
हरिद्वार: श्री सतपाल महाराज मा0 मंत्री लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनायें ने बृहस्पतिवार को प्रेमनगर आश्रम से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही, उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘‘मानसखण्ड‘‘ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मा0 कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड की झांकी को राज्य गठन के बाद से पहली बार प्रथम स्थान मिला है, जो हमारे लिये तथा देवभूमि उत्तराखण्ड के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस झांकी में जागेश्वर मन्दिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण कला, योग तथा वनों का समावेश किया गया है। यह झांकी 05 अप्रैल से 18 मई,2023 तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों में प्रदर्शित की जायेगी। श्री सतपाल महाराज ने आगे बताया कि उत्तराखण्ड र...
Continue Readingपिथौरागढ़ वित्तीय वर्ष 2023- 24 की जिला योजना के परिव्यय के संबंध में जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई! बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 के परिव्यय को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये! जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला योजना के अंतर्गत प्रस्ताव बनाकर आगामी 12 अप्रैल तक प्रस्तुत कर दिये जायें! उन्होंने निर्देश दिए कि जिला योजना के अंतर्गत अच्छे प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत किए जाएं! उन्होंने विशेषरुप से मत्स्य, उद्यान ,कृषि ,पशुपालन आदि विभागों को बेहतर प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए ताकि जनपद में स्वरोजगारपरक कार्यों को बढ़ावा मिल सके! जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि जिला योजना के अंतर्गत परिव्यय का ...
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश में वन क्षेत्र की अधिकता को देखते हुए इसे रोजगार से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों में चिड़ियाघर, नेचर पार्क, ईको पार्क, वानस्पतिक उद्यान आदि विकसित कर पर्यटन गतिविधियां बढ़ाई जा सकती हैं। इन गतिविधियों में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को शामिल कर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि ईको टूरिज्म में रोजगार सृजन की अत्यधिक क्षमता है। इसमें अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें इसके लिए रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल अपनाया जाए। उन्होंने वन विभाग को इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार किए जाने हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक श्री राजीव भरतरी, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांश, सचिव श्री सचिन कुर्वे, श्र...
Continue Readingसीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल का शुभारम्भ देश को विकसित राष्ट्र बनाने में नई शिक्षा नीति कारगर, उत्तराखण्ड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला प्रथम राज्य बना-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिमला बाईपास रामगढ़ में जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल का शुभारम्भ किया। देश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले जी.डी. गोयन्का पब्लिक स्कूल समूह के विद्यालय से उत्तराखण्ड को जोड़ने के लिए स्कूल के संस्थापक श्री कुलानन्द नौटियाल बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आशा है कि यह संस्थान भविष्य में सफलता के नवीन आयाम स्थापित करेगा। सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी संस्कृति में शिक्षक अपने काम को केवल एक पेशा मात्र नहीं मानते, उनके लिए पढ़ाना एक मानवीय संवेदना है, एक पवित्र नैतिक कर्तव्य है, इसीलिए हमारे ...
Continue Reading
