Slider

मुख्यमंत्री ने हैल्थ एटीएम’ ट्रू नेट मशीनों का किया लोकापर्ण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जे के टायर लिमिटेड कम्पनी तथा यस बैंक द्वारा सीएसआर के तहत लगाये गये हैल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया। इसके साथ ही इस अवसर पर सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग तथा आईओसीएल, यस बैंक तथा जेके टायर के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में महानिदेशक स्वास्थ्य तथा उक्त कम्पनियों के मध्य स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग हेतु एमओयू पर भी हस्ताक्षर किये गये । इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने इंडियन ऑयल कॉरपोरशन लिमिटेड के सौजन्य से सीएसआर के तहत राज्य के सभी ब्लॉकों में उपलब्ध कराई जाने वाली 40 ट्रू नेट मशीनों का भी लोकपर्ण किया। इन ट्रू नेट मशीनों की सहायता से टी0बी0, कोविड तथा अन्य रोगों की जांच में सहायता मिलेगी। यह मशीनें राज्य के 40 दूरस्थ स्थानों में क्रियाशील रहेंगी। यस बैंक द्वारा सचिवालय डिसपेंसर...

Continue Reading
Slider

हल्द्वानी मण्डी में बैठेंगे पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक: कृषि मंत्री

आफलाइन मोड पर भी संचालित होगा मण्डी का कारोबार: कृषि मंत्री गणेश जोशी कास्तकारों को जानकारी देने के लिए हल्द्वानी मण्डी में बैठेंगे पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक: कृषि मंत्री देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कास्तकारों के हित को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के समस्त कारोबार को आनलाइन के साथ-साथ आफलाइन मोड पर भी स्वीकार्य करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि फल-सब्जी सहित गल्ले के कार्यो से जुड़े कारोबारियो को आनलाइन प्रक्रिया का समुचित ज्ञान न होने के कारण इस प्रक्रिया के साथ-साथ आफलाइन मोड में भी मण्डी का कारोबार होगा। इस बाबत कृषि मंत्री ने मण्डी परिषद के प्रबंध निदेशक को दूरभाष पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। देहरादून में आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष केसी जोशी ने अपनी पॉच सूत्रीय मांग को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके कैम्प कार्यालय ...

Continue Reading
Slider

मेडिकल कॉलेजों में नियुक्त होंगे प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर

देहरादून, सूबे में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ही प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसरों के 166 रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रक्रिया शुरू कर अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों में संकाय सदस्यों की कमी को शीघ्र दूर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में जल्द ही 166 संकाय सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। जिसमें प्रोफेसर के 60 पद जबकि एसोसिएट प्रोफेसर के 106 पद शामिल हैं। डा. रावत ने कहा कि इन पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू कर उत्तराखं...

Continue Reading
Slider

राज्य आन्दोलनकारियों के संकल्प एवं सपनों का उत्तराखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संकल्पों एवं सपनों का उत्तराखण्ड़ बनाने में हम विकल्प रहित संकल्प के साथ तत्परता से कार्य करे रहे है। हम सभी को राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता से कार्य करने भाव भी जगाना होगा। राज्य आन्दोलनकारियों के सहयोग से प्रदेश को संवारने का काम किया जायेगा। राज्य निर्माण में राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष को प्रदेशवासी सदैव याद रखेंगे। बुधवार को सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सवेक सदन में बडी संख्या में आए उत्तराखण्ड़ राज्य निर्माण चिन्हित आन्दोलनकारी मंच के सदस्यों द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण एवं महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण पुनः बहाल करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य आन्दोलनकारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन का...

Continue Reading
Slider

टिहरी तहसील दिवसों का रोस्टर हुआ जारी

जन मानस की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर हुआ जारी। जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद की तहसीलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर जारी किया गया है। तहसील दिवस प्रत्येक प्रत्येक माह के प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित किये जायेंगे। रोस्टर के अनुसार दिनांक 16 मई, 2023 को तहसील जाखणीधार (स्थान रा.इ.का. जाखणीधार), दिनांक 06 जून, 2023 को तहसील प्रतापनगर (स्थान खण्ड विकास कार्यालय), दिनांक 04 जुलाई, 2023 को उप तहसील पावकीदेवी, दिनांक 01 अगस्त, 2023 को तहसील कण्डीसौड़, दिनांक 05 सितम्बर, 2023 को तहसील बालगंगा (स्थान रा.इ.का. चमियाला), दिनांक 03 अक्टूबर, 2023 को तहसील धनोल्टी (स्थान ब्लॉक थत्यूड़), दिनांक 07 नवम्बर, 202...

Continue Reading