Slider

Innovation: सहकारिता के मंत्री के वह प्रयास जिनसे गांवों में भी लौटेगी रौनक

देहरादून: प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्ड में वीर माधोसिंह भण्डारी संयुक्त सहकारी खेती की जायेगी। इसके साथ ही बहुद्देशीय सहकारी समितियों के अन्तर्गत सभी 95 विकासखण्डों में जन सुविधा केन्द्र एवं जन औषधि केन्द्रों की स्थापना भी की जायेगी। इस सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को उपरोक्त योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए चरणबद्ध ढ़ग से कार्य करने के निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास सहकारिता विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की सफलता के लिए विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। डाॅ. रावत ने कहा गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड में सहकारिता विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की है जिसका श्रेय विभाग के सभी अधिकारी एवं कार्मिकों को जाता है, इसके साथ ह...

Continue Reading
Slider

मसूरी में पुस्ता ढहा, मलवे में दबे वाहन

लगातार बारिस से जन जीवन अस्त व्यस्त, मलवे में दबे वाहन खबर मौसम की है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां कई जगहों पर भारी बारिश की सूचनाएं हैं। सड़कों पर मलवा आने तथा आवासीय बस्तियों में जलभराव होने से परेशानियां बढ़ी हैं। मसूरी में कैम्पटी रोड के पास पुश्ता ढहने से कई गाड़ियां मलबे दब गई। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों से भी लगातार बारिस की सूचनाएं हैं। देहरादून में भी गत दिवस से बारिस का सिलसिला जारी है।

Continue Reading
Slider

देवप्रयाग मार्ग पर एक स्विप्ट कार दुर्घटना

जाखणीधार में कार हादसा, दो की मौत खबर टिहरी जनपद से है। यहां जाखणीधार देवप्रयाग मार्ग पर एक स्विप्ट कार दुर्घटना की सूचना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां पेटव गांव के निकट कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें दो लोग सवार थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Continue Reading
Slider

कसौटी पर खरे उतरे डा. धन सिंह रावत, केंद्रीय गृहमंत्री ने थपथपाई पीठ

काबिलियत की कसौटी पर खरे उतरे डा. धन सिंह रावत, अमित शाह ने थपथपाई पीठ सहकारिता के सम्मेलन में धनदा का डंका, अमित शाह ने बांधे तारीफों के पुल प्रदेश सहकारिता शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की काबिलियत का डंका देशभर में है यह बात तब पुख्ता हुई जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने हरिद्वार दौरे पर उत्तराखंड सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत की सक्रियता निष्ठा व काबिलियत की जमकर तारीफ की। अपने संबोधन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की पिछली बार जब उत्तराखंड में घसियारी कल्याण योजना के शुभारंभ करने आया था तो मुझे लग रहा था यह योजना क्या सफल हो पाएगी, लेकिन आज घसियारी कल्याण योजना उत्तराखंड में हिट हो गयी है। उन्होंने कहा अब में दावे के साथ कह सकता हूं कि जितनी योजनाओं का आज शुभारंभ हुआ है ये सारी योजना धन सिंह भाई के नेतृत्व में सफल होगी। पैक्स के कंप्यूटरीकरण को लेकर ...

Continue Reading
Slider

गृहमंत्री ने छात्र छात्राओं को दी उपाधि व मैडल

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 99 विद्यार्थियों को स्नातक, 100 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर, 56 विद्यार्थियो को पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की। 83 विद्यार्थियो को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज विश्वविद्यालय से उपाधि प्राप्त कर शिक्षार्थी नये जीवन की शुरूवात करने जा रहे है। गुरूकुल कांगड़ी संस्थान की नींव स्वामी श्रद्धानन्द जी ने रखी, महर्षि दयानन्द के सिद्धान्तों पर यहां शिक्षा का अविरल प्रवाह चलता है। आज यह विश्वविद्यालय महान वटवृक्ष बनकर समग्र देश और दुनिया को महर्षि दयानन्द का संदेश और हमारी पौराणिक शिक्षा पद्धति को आगे बढ़ा रहा है। यहां की शिक्षा पद्धति का ...

Continue Reading