Slider

गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में

गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगें। बताया जा रहा है कि अमित शाह गुरुकुल, ऋषिकुल और पतंजलि में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पतंजलि का यहां बड़ा कार्यक्रम सन्यास दीक्षा समारोह आयोजित होना है। जिसमें शामिल होने के लिएं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार दोपहर पौने तीन बजे से पौने चार बजे तक ऋषिकुल बहुद्देश्यीय कार्यक्रम पैक्स कंप्यूराइजेक्शन का शुभारंभ करेंगे। चार बजे पतंजलि के कार्यक्रम में शामिल होना है। बताया जा रहा है कि यहां वे संन्यास दीक्षा महोत्सव में शामिल होंगे।

Continue Reading
Slider

जी-20 सीएसएआर की पहली बैठक रामनगर, उत्तराखंड में आयोजित

जी-20 मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन की पहली बैठक रामनगर, उत्तराखंड में आयोजित हुई जी-20 मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (जी-20 सीएसएआर) की पहली बैठक रामनगर, उत्तराखंड में आयोजित की गयी, जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े पारस्परिक हित के वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। जी-20 सीएसएआर, भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत एक एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका नेतृत्व भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय कर रहा है। एक दिवसीय गोलमेज बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा हुई- बेहतर रोग नियंत्रण और महामारी की बेहतर तैयारी के लिए ‘वन हेल्थ’ में अवसर; विशिष्ट वैज्ञानिक ज्ञान तक पहुंच का विस्तार करने के लिए वैश्विक प्रयासों का समन्वय; विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) में विविधता, समानता, समावेश और पहुंच की सुविधा तथा समावेशी, सतत और कार्य-उन्मुख वैश्विक विज्ञान और प्रौद्योगिक...

Continue Reading
Slider

रामनगर को मिली अरबों की विकास योजनाओं की सौगात

रामनगर/देहरादून मुख्यमंत्री ने किया रामनगर में 10062.02 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रामनगर में 5904.68 लाख लागत की 14 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 4157.34 लाख लागत की 02 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रामनगर में कार्बेट पार्क स्वागत कक्ष को आमडंडा में शिफ्ट करने की घोषणा की साथ ही उन्होंने रामनगर में एनएच मार्ग के दोनो ओर विद्युत लाईन को भूमिगत करने तथा रामनगर में प्राइवेट बसों हेतु सिंचाई विभाग की भूमि पर बस स्टेंट बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें रामनगर एवं बैलपडाव में वालपेंटिग एवं कल्चर पेंटिंग योजना हेतु कुल लागत 20.00 लाख, रामनगर के गांधीनगर मार्ग से ढैला बैराज व शमशानघाट तक मार्ग निर्माण लागत 94.23 लाख, रामनगर के आनन्दनगर ...

Continue Reading
Slider

राज्य रोजगार गारंटी परिषद में प्रदेश के 13 जनप्रतिनिधि

उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हुऐ 13 जनप्रतिनिधि नामित, ग्राम्य विकास मंत्री ने दी बधाई 17 अप्रैल को होगी उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिशद की बैठक: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी। देहरादून 29 मार्च, उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधियों को नामित करने की स्वीकृति के बाद प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी नामित सदस्यों को बधाई दी है। मंत्री ने कहा है कि इस महत्वपूर्ण परिषद में सभी सदस्यों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। मंत्री ने बताया कि आगामी 17 अप्रैल को उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद् की बैठक करवायी जाऐगी ताकि प्रदेश में नरेगा योजना के अर्न्तगत स्वीकृति कार्यो के क्रियान्वयन की स्थिति और आगामी समय के लिए कार्ययोजना की समीक्षा हो सके। विदित हो कि महात्मा गाँधी...

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड को 118.91 करोड़

केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तराखण्ड को 118.91 करोड़ रूपये की धनराशि की स्वीकृति एवं भुगतान के आदेश जारी होने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के बुजुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगों की सहायता के लिए धनराशि दी जाती है। उत्तराखण्ड को केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (CRIF) योजना के "सेतुबंधन" के तहत 193.92 करोड़ की लागत के 6 RoBs कार्यों की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह निर्माण कार्य प्रदेश के विकास को एक नई गति प्रदान करेंगे।

Continue Reading