Slider

रामनगर पहुंचे 17 देशों के 38 प्रतिनिधि

प्रदेश के रामनगर से एक गौरवान्वित करने वाली अच्छी खबर है। यहां जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए 17 देशों से 38 प्रतिनिधि पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी देशों के 38 डेलीगेट्स विज्ञान से जुड़े विषयों पर मंथन करेंगे। निश्चित रूप से यह सम्मेलन देश के साथ ही प्रदेश के लिए भी नई उचाइयों के साथ ही नई संभावनाओं के भी अवसर बनाएगा।

Continue Reading
Slider

जिलास्तरीय सलाहकार समिति की बैठक

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश के क्रम में ऋषिपर्णा सभागार में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण ने जिलास्तरीय सलाहकार समिति (खाद्य सुरक्षा) की बैठक ली। अपर जिलाधिकारी ने खादय विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा के अंर्तगत अब तक की गई कार्यवाही की अद्यतन कार्यों की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूगता, प्रशिक्षण एवं रजिस्ट्रेशन इत्यादि कार्यांे की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संकलित खाद्य नमूनों का रिपोर्ट जल्दी न आने पर सम्बन्धित अधिकारियो को सम्बन्धित लेब से बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्य प्रगति बढाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ढाबे, होटल, मिष्ठान भण्डार इत्यादि मानक के अनुरूप खाद्य तेल का उपयोग हो रहा है अथवा नहीं, इस पर सर्विलांस खाद्य नमूनों की तर्ज पर विशेष अभियान चलाया जाए। जिस पर खाद्य सु...

Continue Reading
Slider

30 व 31 मार्च को उत्तराखंड भ्रमण पर रहेंगे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री

वाइब्रेंट विलेज मलारी में करेंगे प्रवास, स्थानीय लोगों से करेंगे मुलाकात दून मेडिकल कॉलेज के 500 बेडेड अस्पताल का करेंगे शिलान्यास देहरादून, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 30 व 31 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री 30 मार्च को सीमांत जनपद चमोली के मलारी गांव में एक दिवसीय प्रवास करेंगे। इस दौरान वह वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर विभिन्न समसमायिक विषयों पर चर्चा करेंगे, इसके अलावा वह मलारी में आशा कार्यकत्रियों के साथ संवाद भी स्थापित करेंगे। इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 31 मार्च को देहरादून में दून मेडिकल कालेज के 500 बेडेड अस्पताल सहित 50-50 बेड के तीन जनपदों हेतु स्वीकृत क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के ...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने जीआईसी ढिकुली का किया लोकार्पण

रामनगर उत्तराखण्ड के रामनगर में प्रथम बार जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। श्री धामी के डिग्री कॉलेज रामनगर पहुंचने पर लोक सांस्कृतिक छोलिया दलों के साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा कुमाऊॅनी परिधान में एकत्र हो कर फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा डिग्री कालेज से पैदल ही मार्ग का निरीक्षण किया गया। मार्ग की दीवारों पर उत्तराखण्ड की संस्कृति को उकेरा गया है, उसे देखकर श्री धामी गौरवान्वित हुये। मुख्यमंत्री ने मार्ग की पेंटिंग को देखकर स्वयं फोटो खिचवाई। श्री धामी रामनगर की बदली तस्वीर देखकर प्रफुल्लित हुये। जी- 20 की मेजबानी के चलते मार्ग में जिन लोगों के अव्यवस्थित आवासीय भवन थे उनका सौंदर्यीकरण जिला प्रशासन द्वारा करने पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।...

Continue Reading
Slider

नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा

कोच के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा सूबे की राजधानी से एक खबर आई है। यहां पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन चमोली के सचिव व महिला क्रिकेट के निलंबित समन्वयक नरेंद्र शाह के मुकदमा दर्ज करने के निर्देश पुलिस के आला अधिकारी ने जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष से कुछ लोग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर से मिले और उन्होंने मामले की सच्चाई को उनके समक्ष रखा। उसके बाद एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मामला नेहरू कालोनी थाने का है। ऐसी खबर है कि आरोपी कोच लंबे समय से बच्चों के साथ गलत काम कर रहा था। दो दिन पहले ही इस मामले में एक आडियो भी वायरल हुआ है।

Continue Reading