Sliderउत्तराखंड

तम्बाकू मुक्त अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

एम्स ऋषिकेश में आयोजित की गयी उत्तराखण्ड तम्बाकू मुक्त संगठन की 10वीं त्रैमासिक समीक्षा बैठक तम्बाकू मुक्त अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मियों को किया गया सम्मानित उत्तराखण्ड तम्बाकू मुक्त संगठन की 10वीं त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में किया गया। बैठक के आयोजन एम्स ऋषिकेश के सहयोग से में बालाजी सेवा संस्थान और द यूनियन संगठन द्वारा किया गया। बैठक में उत्तराखण्ड तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम तथा जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम देहरादून और हरिद्वार के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में संगठन द्वारा विगत तीन माह में तम्बाकू मुक्त अभियान की दिशा में किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी। तम्बाकू मुक्त अभियान में उत्कृष्ट कार्यकरने वाले कर्मियों को बैठक में सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग से श्रीमती ममता, श्री सुशील तथा स्वा...

Continue Reading
Slider

नरेंद्रनगर में यातायात चेकिंग अभियान

नरेंद्रनगर में चलाया गया संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान।* उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर के नेतृत्व में आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेंद्रनगर द्वारा नरेंद्रनगर थाना क्षेत्रांतर्गत संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों को चैक करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघनता से चेकिंग की कार्रवाई कर कुल 35 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया तथा एक वाहन को सीज किया गया। इस दौरान ओवरलोड, ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, यात्री वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, माल वाहन में सवारी ले जाना एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई। संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान में उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह ने...

Continue Reading
Slider

राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। यह राहत सामग्री एचडीएफसी बैंक के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई है। मानव सेवा समाज संस्था द्वारा प्रभावितों को जोशीमठ में यह राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जोशीमठ में प्रभावितों को 1500 गरम पानी के बैग, 01 हजार कंबल, 8 सोलर चलित गीजर, 01 हजार एमरजेंसी सोलर चार्ज लाईट, 20 हजार सैनेट्री पैड, 260 अंगीठी एवं 460 रूम हीटर एचडीएफसी बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावितों के लिए दिए गए इस सहयोग के लिए एचडीएफसी बैंक एवं मानव सेवा समाज संस्था का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की जोशीमठ के प्रभावितों को पुनर्वास एवं सारी व्यवस्थाएं व्यवस्थित तरीके से हो, इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। सरकार के सहयोग ...

Continue Reading
Slider

जनता मिलन कार्यक्रम: 30 शिकायतें दर्ज

टिहरी जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर 30 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जिलाधिकारी द्वारा प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को समयान्तर्गत प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर ग्राम भेलुन्ता प्रतापनगर के रामकृष्ण जोशी ने प्रतापनगर पम्पिंग योजना निर्माण से अपने खेतों को हुए नुकसान एवं जंगली जानवर से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम प्रतापनगर, अधिशासी अभियन्ता जल निगम एवं अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। जगदीश कुलियाल सचिव भा.क.पा. उत्तराखण्ड ने गूलर- सालब -भगवासेरा घेराधार जमोला मोटरमार्ग के किमी 10 से आगे किमी. 20 तक के नव...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

22 अप्रैल को दिन 12 बजकर 41 मिनट पर खुलेंगे श्री यमुनोत्री धाम के कपाट।

• अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को दिन 12 बजकर 41 मिनट पर खुलेंगे श्री यमुनोत्री धाम के कपाट। श्री यमुनोत्री मंदिर समिति ने पंचाग गणना पश्चात विधिवत घोषणा की। • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के तहत चारधाम यात्रा तैयारियों में जुटे संबंधित विभाग। • पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा हेतु श्रद्धालुओं में उत्साह चारधाम यात्रा पंजीकरण साढ़े छ: लाख के निकट। • चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन ने चारधाम यात्रा तैयारियों हेतु जिलाधिकारियों को निर्देश दिये यात्रा तैयारियों की मानिटरिंग। खुशीमठ (उत्तरकाशी/ ऋषिकेश: 27 मार्च। श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त,कृतिका नक्षत्र में खुलेंगे। आज सोमवार को यमुना जयंती चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशी...

Continue Reading