Slider

किशोरी से दुष्कर्म

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म अपराध की यह खबर सूबे के अल्मोड़ा से आई है। यहां नगर क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ््तार कर लिया है। मामला जहां का है वहां की पुलिस के अनुसार नगर में बीते शुक्रवार को एक किशोर क्षेत्र की एक किशोरी को लेकर घर से भगा ले गया। किशोरी के परिजनों ने मामला दर्ज कराया। पुलिस टीम को दोनों को केमू स्टेशन के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर विधिक संरक्षण में लिया गया है। वहीं किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया है।

Continue Reading
Sliderहादसा

दुखद खबर उत्तरकाशी से…

उत्तरकाशी जनपद से एक दुखद खबर आई है। यहां स्थानीय भेड़पालक ग्राम बार्सु के संजीव रावत की 350 बकरियां ऋषिकेश से उत्तरकाशी आते समय खट्टू खाल गांव तहसील डुण्डा में आकाशीय बिजली गिरने से मर गई। बताया जा रहा है कि खटुखाल पहूंचते पर मौसम खराब हुआ और इसी दौरान आकशीय बिजली गिरने से 300 बकरियां व 50 छोटे बकरी के बच्चे जल कर मर गए। जाहिर तौर पर भेड़ पालक को बहुत बड़ा नुक़सान हुआ है। वही जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन एवं पशु पालन विभाग की टीम मौके पहूंच गई हैं। जाहिर सी बात है यह घटनाक्रम संजीव के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

Continue Reading
Sliderखेल

चिरबिटिया में पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़

पहल हिमालय संस्था द्वारा तथा जिला प्रशासन व हंस फाउंडेशन के सहयोग से चिरबिटिया में चिरबिटिया पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ का सफल आयोजन किया गया जिसमे 21किमी 10 किमी 5 किमी दौड़ का शुभारम्भ किया गया इसके साथ ही रस्साकसी का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया कर्यक्रम में मुख्य अतिथि अमरदेई शाह ने पहल हिमालय संस्था को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके द्वारा विगत तीन वर्षाे से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें युवाओं बुजुर्गो एव महिलाओं सभी को प्रतिभाग करने का अवसर देते हूुए उचित मंच उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होने यह कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की महिलाएं पहाड़ जैसी मजबूत है तथा खेती बाड़ी के साथ साथ हर क्षेत्र में कार्य करते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए कई उच्च मुकाम हासिल कर रही है। उन्होनें सभी महिलाओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि हार जी...

Continue Reading
Slider

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (शासी परिषद) समिति की बैठक

पिथौरागढ़ जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (शासी परिषद) समिति की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में आयोजित हुई! बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए समिति के सदस्यों एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त जनकल्याणकारी व विकास कार्यों के प्रस्तावो पर चर्चा हुई ! जिनमें से कुछ प्रस्तावों को समिति द्वारा स्वीकृति दी गई! स्वीकृत प्रस्ताव स्वास्थ्य,शिक्षा,पेयजल से संबंधित थे! जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग को खनन प्रभावित क्षेत्रों में फल कीवी एवं सेब उत्पादन की कार्य योजना के प्रस्ताव तथा सिंचाई विभाग को सिंचाई कार्यों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए! बता दें कि जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से खनन प्रभावित क्षेत्रों में जन कल्याणकारी व विकास परक कार्य कराए जाते हैं! जिनके प्रस्तावो पर बैठक में चर्चा की गई! बैठक में विधायक डीडीहाट बिश...

Continue Reading
Sliderराजनीति

घोषणाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री घोषणाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री ने दिए सख्त निर्देश पौड़ी स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जिला कार्यालय सभागार में विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत वर्ष 2017 से 2023 तक की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घोषणाओं पर त्वरित गति से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि विधानसभा श्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत विगत 6 वर्षों में मुख्यमंत्री द्वारा कुल 63 घोषणाएं की गई है। जिसमे से 28 पूर्ण, 7 शासन स्तर पर, 01 वन विभाग स्तर पर, 8 पर हाल ही में कार्यारम्भ जबकि 15 घोषणाओं पर कार्यारंभ नहीं हो पाया है। कैबिनेट मंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 21 करोड़ की पेयजल पम्पिंग योजना एनआईटी सुमाड़ी के अवशेष 60 प्रतिशत कार्य को शीघ्र पूरा करें। कहा कि योजना इस वर्ष के लक्ष्य के तहत शीघ्र ही 10 करोड़ की धनराशि जारी कर दी...

Continue Reading