Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दिव्या नेगी को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई दिल्ली में नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में भारत में जी -20 का प्रतिनिधित्व : एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य विषय पर भाषण दिया था, जिसे काफी सराहना मिली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्या नेगी को राज्य सरकार की उपलब्धि पर आधारित पुस्तक 'एक साल नई मिसाल' एवं 'मोदी @20 ड्रीम मीट डिलीवरी' पुस्तक भेंट की।

Continue Reading
Slider

रबी खरीद सत्र 2023-24 का समर्थन मूल्य घोषित

प्रदेश की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रेखा आर्या द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने रबी-खरीद सत्र 2023-24 के सम्बन्ध में अधिकारियों से चर्चा की उन्होनें कहा कि वर्तमान में हमारे पास 02 लाख 20 हजार मीट्रिक टन की भण्डारण क्षमता है, उन्होनें कहा कि भारत सरकार द्वारा रबी खरीद सत्र 2023-24 का समर्थन मूल्य घोषित किया जा चुका है जिसमें गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रूपये प्रति कुन्तल रखा गया है। मंत्री ने कहा कि हमारी बहुत सी संस्थाएं जैसे एफसीआई, सहकारिता, कृषि, यूपीसीयू, नेफेड आदि के द्वारा क्रय केन्द्र खोले गये हैं जिनके द्वारा किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा। उन्होनें कहा कि जिन क्रय केन्द्रों की रिपोर्ट तथा भुगतान संतोषजनक रहा है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नामित करने तथा ऐसे क्रय केन्द्रों को बढ़ाने...

Continue Reading
Slider

मुस्तैद हुआ पुलिस महकमा

खबर है कि वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल अपने साथियों के साथ उत्तराखंड आ सकता है। इसी बिना पर खोजबीन और जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) यहा बताई जा रही है। तलाश में स्थानीय स्तर पर एसटीएफ को लगा दिया गया है। पुलिस ने हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर की सीमाओं पर चैकिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया चल रहे मसलों पर भी पुलिस की नजर है। गत दिवस सोशल मीडिया पर अमृतपाल के उत्तराखंड आने की खबरें खूब वायरल हुई। पुलिस ने प्रदेश की सीमाओं पर चैकिंग सघन कर दी हैं।

Continue Reading
Slider

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द

वायनाड से लोकसभा सदस्य कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। कोर्ट ने मानहानि केस में उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है । सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में एक फैसला दिया था कि अगर किसी जन प्रतिनिधि जैसे विधायक या सांसद को 2 साल या उससे ज्यादा की सजा दी जाती है तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।

Continue Reading
Slider

Good News: उत्तराखंड में 30 लाख से अधिक बन चुकी हैं हेल्थ आई

डिजिटल हो रहा है उत्तराखंडए 30 लाख से अधिक बन चुकी हैं हेल्थ आई देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण। सूचना क्रांति के दौर में उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी तेजी से डिजिटल होता जा रहा है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत यहां 30.61 लाख से अधिक लोग अपनी आभा आईडी बनाकर मिशन का हिस्सा बन चुके हैं। आईडी बनाने वाले लोगों का स्वास्थ्य संबंधी संपूर्ण ब्योरा ऑनलाइन दर्ज हो चुका है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 6,61,919 आभा आईडी बनी हैं। प्रदेश में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की वर्ष 2021 में शुरूआत हुई थी। मिशन की ओर से किए गए प्रयासों से प्रदेश के लोगों का हेल्थ रिकार्ड डिजिटाइज करने की रफ्तार अपेक्षाओं के अनुरूप है। लोग बढ़ चढ़ कर इस डिजिटल मिशन का हिस्सा बन रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 30.61 लाख से अधिक लोग आभा आईडी बना चुके हैं। यानी उनका मेडिकल रिकार्ड डिजिटाइज कि...

Continue Reading