Sliderउत्तराखंड

विभागों को समीक्षाएं पोर्टल के माध्यम से शुरू की जाएं: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि डाटा लेक के अंतर्गत पीएम गतिशक्ति, अपणी सरकार और ई-ऑफिस को मजबूत किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागों को समीक्षाएं पोर्टल के माध्यम से शुरू की जाएं। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपना डाटा शीघ्र अपडेट करने के निर्देश देते हुए कहा कि 01 अप्रैल से विभागों की टीएसी और ईएफसी पोर्टल के माध्यम से की जायेंगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में आज ही शासनादेश जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीपीआर बनाने हेतु सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा रहा है जिससे बहुत से कार्य सरलीकृत हो जायेंगे और कार्यों में तेजी आएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि विभिन्न प्रकार के आवेदनों पत्रों के सरलीकरण की भी आवश्यकता है। उन्होंने सभी प्रकार के बिल, अदायगी और सेवा निवृत्ति के दौरान भरे जाने वाले विभिन्न प्रकार के फॉर्म और हस...

Continue Reading
Slider

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यक्रम

राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम। मुख्यमंत्री ने किया ‘‘एक साल नई मिसाल’’ विकास पुस्तिका का विमोचन किया। सहस्त्रधारा मार्ग स्थित तरला नागल में बनने वाले सिटी पार्क का किया गया शिलान्यास। कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये बहुद्देशीय शिविरों का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन। राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशभर में सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘एक साल नई मिसाल’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर ग्राम तरला नागल सहस्त्रधारा मार्ग में 12.45 हेक्टेयर में बनने वाले लगभग 37 करोड़ रूपये की लागत के सिटी फोरेस्...

Continue Reading
Slider

समय पर न लौटने वाले गुरूजी होंगे निलंबित

खबर है कि शासन ने एक सख्त निर्देश जारी यह कर दिया है कि उत्तराखंड के जो भी शिक्षक उत्तर प्रदेश या अन्य प्रांतों में कार्यरत हैं उनकी प्रतिनियुक्ति पूर्व में ही समाप्त कर दी गई है, अब उनकी वापसी के लिए भी शासन ने कट ऑफ जारी कर दिया है। शासन की ओर से राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ को लिखे पत्र में लिखित रूप से यह उम्मीद जताई गई कि सभी शिक्षक पांच अप्रैल तक मूल विभाग में योगदान दें। लेकिन यदि मास्साब अपनी जिद्द पर अड़े रहे और निर्देशों का अनुनालन नहीं हुआ तो उन्हें निलंबित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि उत्तराखंड के कई शिक्षक, यूपी, बिहार और दिल्ली में कई सालों से अपनी नौकरी पका रहे हैं।

Continue Reading
Slider

पौड़ी में ’’नारी शक्ति उत्सव’’ मनाया गया

पौड़ी बाल्मीकि बस्ती पौड़ी में ’’नारी शक्ति उत्सव’’ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को लैंगिक भेदभाव से होने वाले नकारात्मक प्रभाव के विषयों मे जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि बालक और बालिकाएं दोनो ही समाज के अभिन्न अंग है दोनो को शिक्षा और पोषण स्तर पर समान अवसर प्रदान किये जाने चाहिए। इस दौरान 05 महिलाओं को वैष्णवी किट का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा रावत, सामाजिक कार्यकर्ता बलराम बागवानी, सतपाल टांक, शिवचरण बागवानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता, आशा, रूपा, बबीता, मीनाक्षी, मंजू,  श्रीमती स्वाति, वर्षा, लक्ष्मी, रजनी, सलोनी एवम नीलम सहित लगभग 70 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Slider

अस्पताल के टॉयलेट में मिली नवजात, बच्ची ममता हुई शर्मसार,

ममता हुई शर्मसार, अस्पताल के टॉयलेट में मिली नवजात प्रदेश के विकास नगर क्षेत्र में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया जिसने मां की ममता को ही शर्मसार कर दिया है। यहां उप जिला अस्पताल के टॉयलेट में नवजात बच्ची मिली है। बताया जा रहा है कि कोई महिला यहां बच्ची को जन्म दे कर छोड़ कर कहां चली गई कोई पता नहीं। सफाई कर्मचारी जब टॉयलेट में सफाई करने गई तो वहां बच्ची को पड़ा देख आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दोपहर में एक महिला व युवक अस्पताल आए थे, युवक ने महिला का प्रीति नाम उम्र 23 साल से पर्चा बनाया। और उसके बाद वह कहीं नजर नहीं आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading