Slider

मंत्रिमण्डल की बैठक अब 16 मार्च को

पूर्व प्रस्तावित मंत्रिमण्डल की बैठक अब दिनांक 16 मार्च, 2023 को 1:30 बजे अपराहन अथवा विधान सभा सत्र के दौरान भोजनावकाश के समय भराड़ीसैण स्थित विधान सभा के सभाकक्ष,चमोली में होगी|

Continue Reading
Slider

भराड़ीसैंण: बच्चों ने बरसाये रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्प

उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधान सभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति। फूलदेई के अवसर पर क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ बरसाये रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्प। विधान सभा अध्यक्ष के साथ कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायकों ने बच्चों से भेंट कर अपनी परम्परा से जुड़ने के लिए किया उत्साहवर्धन। सभी ने बतायी अपनी समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं के संवर्द्धन की जरूरत। चैत्र मास की संक्रांति को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। बच्चों के साथ विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, डाॅ. धनसिंह रावत, श्री सौरभ बहुगुणा, डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल, विधायक अनिल नौटियाल आदि...

Continue Reading
Slider

आज पेश होगा बजट

गैरसैण विधानसभी सत्रः आज पेश होगा बजट प्रदेश की ग्रीष्माकालीन राजधानी में चल रहे बजट सत्र में आज बजट पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा। और यहीं तक बजट सत्र चलेगा। बजट सत्र में बुधवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे। खबर है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 79 हजार करोड़ रुपये के अनुमानित बजट प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की स्वीकृति हो चुकी है। वित्त मंत्री का कहना है कि बजट समावेशी होगा और जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। विकास की कई योजनाओं को भी इसमें प्रमुखता से रखा गया है। निकट भविष्य में प्रदेश की प्रगति इस बजट को बहुत महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

Continue Reading
Slider

अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक विधिक जागरूकता शिविर

देहरादून उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा चन्द्रेल कॉम्प्लेक्स, होरांवाला, विकासनगर ब्लॉक, देहरादून में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादूनहर्ष यादव, द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को भारतीय दण्ड संहिता में वर्णित महिलाओं के विरूद्ध अपराध से सम्बंधित प्रावधान, पोक्सो अधिनियम, 2012, दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 में महिलाओं के अधिकार, बाल-विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधान, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधान, महिलाओं के सवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के अर्न्तगत महिलाओं के अधि कार के सम्बंध...

Continue Reading
Slider

सीजनल इन्फ्लुएन्जा संक्रमण से घबराएं नहीं,

जन स्वास्थ्य को लेक प्रशासन ने उठाए सख्त कदम संक्रमण की रोकथाम को अपेक्षित व्यवहार अपनाएं देहरादून सीजनल इन्फ्लुएन्जा संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में सीजनल इन्फ्लुएन्जा संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सीजनल इन्फ्लुन्जा संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन का पालन करने एप्रोसिएट व्यवहार अपनाने हेतु विभिन्न माध्यमों जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि इसमें घबराने की जरूरत नहीं ही यदि किसी में जुखाम एवं बुखार की शिकायत हो तो सामाजिक दूरी बनाये भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क...

Continue Reading